Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दिवाली से पहले लाखों रुपये के अवैध पटाखे जब्त, दो गिरफ्तार 

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी। दिवाली से पहले राजगंज थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर काफी मात्रा में अवैध पटाखे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात राजगंज बाजार क्षेत्र की दो दुकानों में छापेमारी कर लाखों रुपये की अवैध पटाखे जब्त किये गए। . पुलिस ने बताया गिरफ्तार लोगों के नाम स्वप्न साहा और अपूर्वा पाल है। दोनों राजगंज के रहने वाले हैं। राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार ने बताया कि कल रात भारी मात्रा में अवैध पटाखे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.