Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » देश में आज धूमधाम से खेली जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ममता बनर्जी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

देश में आज धूमधाम से खेली जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ममता बनर्जी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। पूरे देश में धूमधाम से आज होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में कल भी होली मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में इस साल दो दिनों (18 और 19. . .

नई दिल्ली। पूरे देश में धूमधाम से आज होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में कल भी होली मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में इस साल दो दिनों (18 और 19 मार्च) की छुट्टी दी गई है। होली पर महाराष्ट्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किया है। लोगों को बड़ी संख्या में एकत्र होने से बचने को कहा है। सरकार ने कहा है कि लोगों को कोविड ‘प्रोटोकॉल’ का पालन करना चाहिए क्योंकि बीमारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। आपको बता दें कि इस साल होलिका दहन गुरुवार को हुआ।
होली पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है ‘आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होली की शुभकामनाएं दी और लोगों से प्यार व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये पर्व आप सभी के जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आए। आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मिलजुल ये त्योहार मनाएं।”
ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने भारतीय ऑस्ट्रेलियाई समुदाय को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “होली इस साल और भी अधिक मायने रखती है। जैसा कि हम दो साल की महामारी के अंत तक पहुंचते हैं, हम उन कई चीजों के लिए आभारी हो सकते हैं जिन्होंने हमें, हमारे परिवार, समुदाय और विश्वास को बनाए रखा है।”
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने सामाजिक समता, उल्लास और उमंग के पर्व होली की बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों ने 10 मार्च से ही होली खेलना प्रारम्भ कर दिया था। 10 मार्च को आया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम सर्फि एक राजनीतिक परिणाम नहीं है बल्कि सुरक्षा,विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से किए गए कार्यों पर भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत की जीत वाला जनता की मुहर है। यह चुनाव परिणाम यह बताता है कि हमेशा सत्य की जीत होती है। पाण्डेयहाता में गुरूवार शाम होलिकादहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित होलिकादहन शोभायात्रा के अवसर पर श्री योगी ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से दोबारा चुनने के लिए गोरखपुर और प्रदेशवासियों के प्रति आभार जताया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी को होली और दोल यात्रा की शुभकामनायें दी है। उन्होंने ट्वीट कर सभी को शुभकामनायें दी है।

Trending Now

देश में आज धूमधाम से खेली जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ममता बनर्जी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़