दो दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं कोलकाता, सीएम ममता बनर्जी ने किया स्वागत, व्यस्त है कार्यक्रम, जानें डिटेल में
कोलकता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूदो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंच गई हैं। वह दोपहर को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरीं। राष्ट्रपति का सोमवार और मंगलवार को भी उनके कई कार्यक्रम हैं। राष्ट्रपति नेताजी भवन, रवींद्रनाथ टैगोर का पैतृक आवास जोड़ासांको जाएंगी। राष्ट्रपति का सोमवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनका स्वागत करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस रहेंगे। राष्ट्रपति के सम्मान शाम को राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति मंगलवार को विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के बंगाल दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।
राष्ट्रपति सुबह करीब बारह बजे कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरीं। वहां मेयर व नगर पालिका मंत्री फिरहाद हाकिम ने उनका स्वागत किया। उनके साथ अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस थे।फिरहाद ने कहा, “मैंने उनसे कहा, हम बहुत खुश और उत्साहित हैं। पूरा राज्य आपके स्वागत के लिए इंतजार कर रहा है।”
सीएम ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति का किया स्वागत
कोलकाता एयरपोर्ट से विशेष हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति रेस कोर्स पहुंचीं। वहीं सीएम ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया। उनके साथ मंत्री बीर हाजदा भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति के कोलकाता दौरे के मद्देनजर सोमवार दोपहर 12 बजे से खिदिरपुर रोड, एजेसी बोस रोड, हॉस्पिटल रोड और एटीएम रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल रहेगा। दोपहर 1 बजे से सेंट्रल एवेन्यू, विवेकानंद रोड, बीबी गांगुली स्ट्रीट पर रानी रासमणि एवेन्यू, गिरीश पार्क और एस्प्लेनेड चौराहे पर रवींद्र सरणी से सीआर एवेन्यू तक ट्रैफिक कंट्रोल रहेगा। राष्ट्रपति मंगलवार सुबह सबसे पहले बेलूर मठ जाएंगी। बाद में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगी. वहां से विश्व भारती के लिए रवाना होंगी।
राष्ट्रपति बनने के बाद द्रोपदी मुर्मू का पहला बंगाल दौरा
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद यह पहला कोलकाता दौरा है। राष्ट्रपति कोलकाता पहुंचने के बाद सबसे पहले नेताजी भवन पहुंचीं। नेताजी भवन नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पैतृक आवास है। फिलहाल यह भवन नेताजी की स्मृतियों को लेकर म्यूजियम में तब्दील हो गया है। राष्ट्रपति ने नेताजी भवन का दौरा किया। उसके बाद उनका गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास जोड़ासांको जाएंगी। फिलहाल जोड़ासांको में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के साथ-साथ संग्रहालय भी है। राष्ट्रपति को शाम को बंगाल सरकार की ओर से सम्मान दिया जाएगा। रात को राज्यपाल ने उनके स्वागत में राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया है।
Comments are closed.