Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

नोटबंदी के खिलाफ अब 12 अक्टूबर को सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संवैधानिक बेंच सुनेगी मामला

- Sponsored -

- Sponsored -


नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह, 2016 में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति एस. ए. नजीर की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने कहा कि यदि याचिकाएं एक सैद्धांतिक प्रक्रिया की दृष्टि से दायर की गई हैं तो इनका संज्ञान लिया जाएगा।
इस पीठ में न्यायमूर्ति बी. आर. गवई, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना भी शामिल रहे। पीठ केंद्र के आठ नवंबर, 2016 के निर्णय को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.