Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » पंजाब के सीएम भगवंत मान के सिर फिर सजेगा सेहरा, कल शादी, जाने कौन होगी उनकी दुल्हनिया

पंजाब के सीएम भगवंत मान के सिर फिर सजेगा सेहरा, कल शादी, जाने कौन होगी उनकी दुल्हनिया

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । उनकी ये शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान के लिए लड़की उनकी मां और बहन ने. . .

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । उनकी ये शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान के लिए लड़की उनकी मां और बहन ने चुनी है। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। हालांकि नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए खुद अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। भगवंत मान शादी की शादी बहुत ही लो प्रोफाइल में उनके चंडीगढ़ आवास पर गुरुवार (7 जुलाई) को होगी, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
बता दें कि भगवंत मान का 6 साल पहले तलाक हो गया था और उनकी पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। पंजाब के सीएम के रूप में भगवंत मान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उनके दोनों बच्चे पंजाब आए थे। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि पंजाब के मुख्यमंत्री एक बार फिर से अपना घर बसाएं।
पहली पत्नी से हो चुका है तलाक, दो बच्चे भी हैं
पंजाब के 25वें सीएम की पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। मान का पहली पत्नी से छह साल पहले डिवोर्स हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2015 में दोनों अलग हो गए थे। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ था? यह साफ नहीं है। कौर इसके बाद भारत छोड़ कर चली गई थीं। वह अमेरिका में बच्चों के साथ रहती हैं। मान के पहली बीवी से दो बच्चे (बेटा दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान) भी हैं, जो कुछ वक्त पहले पिता के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने भारत आए थे। बताया जाता है कि दोनों फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं।
पति से अलग हो उनकी सफलता के लिए दुआ मांगती थीं इंदरप्रीत
मान जब सीएम बने थे, तब उनकी पहली पत्नी ने अंग्रेजी अखबार “दि इंडियन एक्सप्रेस” से बातचीत में बताया था कि वह (पूर्व पति) हमेशा उनकी दुआओं में रहे और आगे भी वह उनके लिए प्रार्थना करती रहेंगी। बकौल इंदरप्रीत, “मैंने हमेशा उनकी सफलता के लिए काम किया, पर मैं पीछे रही। मैंने कभी भी उनके खिलाफ कुछ गलत नहीं कहा। हां, हमारे बीच दूरियां जरूर थीं, पर इसका मतलब ये नहीं कि मैं उनके लिए दुआ नहीं मांगती थी। मैं बस यूएस में अपने काम में और बच्चों की पढ़ाई में व्यस्त थी।”

Trending Now

पंजाब के सीएम भगवंत मान के सिर फिर सजेगा सेहरा, कल शादी, जाने कौन होगी उनकी दुल्हनिया में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़