इस्लामाबाद। अमेरिका और इस्राइल की ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया क्षेत्र के हालात तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की दोपहर खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं से फोन पर बातचीत की। उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-अहम अल-मुबारक अल-सबाह से भी बात की।
प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं से अलग-अलग फोन पर बातचीत की और उनके देशों में हो रहे हमलों पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने उन देशों में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी चर्चा की। । इससे पहले, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से भी फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने क्षेत्र में फैले तनाव के मुद्दे पर चर्चा की। बातची के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, मैंने जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बातचीत की। क्षेत्र में तेजी से बदले हालात पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। हमने शांति, सुरक्षा और जॉर्डन की जनता के कल्याण के प्रति अपने समर्थन की फिर से पुष्टि की। इस कठिन समय में जॉर्डन में भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए मैंने उनका आभार भी जताया।ईरान युद्ध से खाड़ी देशों में रह रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा पर संकट है। पीएम मोदी ने सऊदी, यूएई, बहरीन, कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से बात की है। उनसे भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा लिया है, क्योंकि आज ही खबर आई है कि तीन भारतीयों को भी जान गंवानी पड़ी है।
पीएम मोदी ने ओमान और कुवैत के नेताओं से बात की
ईरान युद्ध से खाड़ी देशों में रह रहे लाखों भारतीयों की जिंदगी पर बन आई है. लोग सरकार से गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाल लिया है। वे खुद इन देशों की टॉप लीडरशिप से बात कर रहे हैं। एक दिन पहले पीएम मोदी ने सऊदी अरब, यूएई, बहरीन के नेताओं से बात की थी। कतर से भी बात हुई. मंगलवार को उन्होंने ओमान के किंग और कतर के क्राउन प्रिंस को कॉल किया। पीएम मोदी इन नेताओं से भरोसा ले रहे हैं कि वहां रह रहे भारतीयों को कुछ न होने पाए।
मिडिल ईस्ट के लगभग पूरे GCC के नेतृत्व मोदी कर चुके है बात
यह कोई सामान्य कूटनीतिक गतिविधि नहीं है। 48 घंटों के भीतर प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट के लगभग पूरे GCC यानी गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के नेतृत्व से बात कर डाली है। मंगलवार को उन्होंने ओमान के सुल्तान महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक से बात की। इसके तुरंत बाद उन्होंने कुवैत के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ फोन पर चर्चा की। इन सभी कॉल्स का स्पष्ट संदेश था. पहला, भारत इन देशों की संप्रभुता पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है। दूसरा और सबसे अहम, इस मुश्किल वक्त में इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण की जिम्मेदारी वहां की सरकारों की है।
बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को भी फोन किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीफोन पर उन्होंने बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ ईरान और इस्राइल के बीच टकराव समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।