Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पहली भारतीय फिल्म, जिसका बनेगा कोरियाई रीमेक, 7 भाषाओं में पहले ही बन चुकी है ‘दृश्यम’

- Sponsored -

- Sponsored -


डेस्क। ‘दृश्यम’ के नाम एक और कामयाबी जुड़ गई है। अजय देवगन की फिल्म का अब कोरियन रीमेक बनने जा रहा है। इसकी अनाउंसमेंट कान फिल्म फेस्टिवल में हुई। पैनोरमा स्टूडियोज और एंथोलॉजी स्टूडियोज के बीच फिल्म को लेकर साझेदारी हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भारतीय फिल्म का कोरियन भाषा में रीमेक बनने जा रहा है। ‘दृश्यम’ सबसे पहले 2013 में मलयालम भाषा में बनी थी, जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे। अब तक इसे 7 भाषाओं में बनाया जा चुका है, जिनमें से तीन विदेशी लैंग्वेज भी शामिल हैं। अब ये 8वीं बार कोरियन भाषा में बनने जा रही है
जानकारी के मुताबिक, अब कोरियाई भाषा में ‘दृश्यम’ बनेगी। पैनोरमा स्टूडियोज-एंथोलॉजी स्टूडियोज ने कान फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। कुमार मंगत पाठक के पैनारोमा स्टूडियोज और एंथोलॉजी ने कोरिया में Drishyam फ्रेंचाइजी के रीमेक के लिए साझेदारी की घोषणा की।
हिंदी में साल 2015 में रिलीज हुई थी ‘दृश्यम’
Drishyam हिंदी में साल 2015 में आई थी। इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और ऋषभ चड्ढा ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये 38 करोड़ में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड 111 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसका सेकेंड पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ।
10 साल पहले रिलीज हुई थी ऑरिजनल ‘दृश्यम’
‘दृश्यम’ साल 2013 में मलयालम भाषा में बनी थी। इस क्राइम-थ्रिलर मूवी को जीतू जोसेफ ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इसमें मोहनलाल और मीना के अलावा अनसिबा हसन, ईस्थर अनिल, कलाभवन शाजोन, आशा शरथ, सिद्दीकी, रोशन बसीर और नीरज माधव सपोर्टिंग रोल में थे। फिल्म का निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के एंटनी पेरुंबवूर ने किया था। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट ‘दृश्यम 2’ साल 2021 में रिलीज हुआ।
चार अन्य भारतीय भाषा में बनी फिल्म
फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद ‘दृश्यम’ फिल्म को चार अन्य भारतीय भाषाओं में बनाया गया है। ये कन्नड़ में ‘दृश्य’ (2014), तेलुगु में ‘दृश्यम’ (2014), तमिल में ‘पापनासम’ (2015) और हिंदी में ‘दृश्यम’ (2015) नाम से रिलीज हुई। इसे सिंहल भाषा (श्रीलंका) में ‘धर्मयुद्ध’ (2017) और फिर चाइनीज में ‘शीप विदाउट ए शेफर्ड (2019) के रूप में भी बनाई गई।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.