Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पहले पत्नी का घोंटा गला, फिर शव को तालाब में फेंकने, पति गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा । मालदा के चांचल ग्राम पंचायत के बिरस्थली गांव में शनिवार देर रात तालाब के किनारे एक महिला का शव बरामद किये जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उसे भेज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रुकसाना खातून (24) है। उसके पति पर गला घोंट कर पत्नी की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजा खान ने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है। घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिवार और स्थानीय सूत्रों के अनुसार रुकसाना की शादी करीब छह साल पहले गांव में हुई थी। पति पेशे से ईंट बनाने का काम करता है। इस दम्पति का चार साल का एक बेटा है। रुकसाना खातून की मां अनो बीबी ने बताया कि ‘गांव में रात को धार्मिक जलसा चल रहा था। तभी यह घटना घटी। दामाद और उसके भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दामाद ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी और बाद में उसने मेरी बेटी को मार डाला। ‘


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.