डेस्क। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को पाकिस्तान के एक एक्टर ने जमकर ट्रोल किया है। यहां तक की पाकिस्तानी एक्टर ने प्रियंका को अपनी नॉलिज सुधारने का ज्ञान भी दिया है। दरअसल प्रियंका ने पाकिस्तानी डायरेक्टर शरमीन ओबैद चिनॉय को कलर्स की फर्स्ट वुमन बनने और स्टार वार्स फिल्म को डायरेक्ट करने वाली पहली महिला बनने पर बधाई दी थी। ऐसा करते हुए उन्होंने डायरेक्टर को ‘साउथ एशियन’ कहा था। वहीं पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने शरमीन चिनॉय को साउथ एशियन बताने पर प्रियंका चोपड़ा को जमकर ट्रोल किया है। फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी एक्टर अदनान ने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा, “विद ड्यू रिस्पेक्ट प्रियंका चोपड़ा। आपकी नॉलिज को ब्रशअप करते हुए बता दूं कि शरमीन ओबैद चिनॉय पाकिस्तानी है। ठीक उसी तरह जैसे साउथ एशियन होने का दावा करने से पहले आपको जब भी मौका मिलता है तो आप अपनी इंडियन नेशनलिटी को फ्लॉन्ट करती हैं।’ पाकिस्तानी एक्टर का प्रियंका को ट्रोल करने का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा वर्कफ्रंट से वक्त निकालकर इन दिनों एक दूसरे साथ वक्त बिता रहे हैं। वेकेशन से अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
अर्जुन की उड़ी खिल्ली, लोग बोले- दूसरे की बीवी ली और…
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ बर्लिन में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपने वेकेशन से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच जहां तमाम फैंस उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अर्जुन मलाइका को हमेशा की तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।