Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » खेल » पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने भारतीय तिरंगा पैर पर रखकर किया ये काम किया, लोग बोले ‘हमारे झंडे का किया अपमान’, हरभजन सिंह भी भड़के

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने भारतीय तिरंगा पैर पर रखकर किया ये काम किया, लोग बोले ‘हमारे झंडे का किया अपमान’, हरभजन सिंह भी भड़के

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी कश्मीर को लेकर भारत विरोधी बयान देकर कई बार विवादों में फंस चुके हैं। अब वे एक नए विवाद में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर आफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा. . .

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी कश्मीर को लेकर भारत विरोधी बयान देकर कई बार विवादों में फंस चुके हैं। अब वे एक नए विवाद में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर आफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारतीय तिरंगे को अपने पैर पर रखकर उस पर साइन कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने आफरीदी पर जानबूझकर भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा दिया है। साथ ही उन पर बैन लगाने की मांग शुरू कर दी है।
शाहिद अफरीदी के इस वीडियो को देखने के बाद भारतीयों का गुस्सा भड़क गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अफरीदी के इस वायरल वीडियो को शेयर कर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है ऐसा शाहिद अफरीदी के इस वायरल हो रहे वीडियो में और क्यों किया जा रहा है उन्हें ट्रोल।
क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि क्रिकेटर अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहिद अफरीदी एक सुरक्षाकर्मियों को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। ऑटोग्राफ लेने के बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें धन्यवाद कहकर चला जाता है।
क्यों हो रहे हैं ट्रोल
अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर शाहिद अफरीदी ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन के दिए तिरंगे पर ऑटोग्राफ देने के लिए शाहिद अफरीदी उसे अपनी जांघ पर रखा हुआ है। भारतीय जांघ पर तिरंगे को रखे जाने से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भारतीय यूजर्स अफरीदी को ये कहकर ट्रोल कह रहे हैं कि जिस तिरंगे को हम अपने सिर-आंखों पर रखते हैं अफरीदी ने उसे जांघ में रखकर अपमान किया है।
भारत के खिलाफ जहर उगलने में आगे रहते हैं अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ अपने बयानों को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। कश्मीर के मुद्दे पर भी शाहिद अफरीदी काफी बयान बाजी कर चुके हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान में तो उनकी खूब वाहवाही होती है लेकिन भारत में उनके लिए लोगों के दिल में गुस्सा देखने को मिलता है। अब अपने इस वायरल वीडियो को लेकर वो भारतीयों के निशाने पर आ गए हैं।
फैन ने हरभजन सिंह को कहा जवाब देने के लिए
एक फैन ने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को आफरीदी की इस हरकत का जवाब देने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा, हरभजन सिंह, अगली बार जब एक पाकिस्तानी से मिलो तो कृपया पाकिस्तानी झंडे पर साइन करना। यह भारतीय तिरंगे का अपमान है और ये पाकिस्तानी इसे (आफरीदी को) इस तरह एक देश के राष्ट्रीय झंडे पर साइन करने के लिए दयालु हृदय वाला बता रहे हैं। यह शख्स जो भारतीय तिरंगे पर साइन करा रहा है, ये भारतीय नहीं हो सकता।

Trending Now

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने भारतीय तिरंगा पैर पर रखकर किया ये काम किया, लोग बोले ‘हमारे झंडे का किया अपमान’, हरभजन सिंह भी भड़के में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़