नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐसा कमाल किया कि आने वाले कई दशकों तक दर्शक उनके इस कारनामे को भूल नहीं पाएंगे। उस मैच में कोलकाता को अंतिम ओवर में 29 रन की जरूरत थी। पहले गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया। फिर बचे 5 गेंद और लाने थे 28 रन। बॉल यश दयाल के हाथों में गेंद थी और स्ट्राइक पर थे रिंकू सिंह। फिर अगले 5 गेंदों पर 5 सिक्स लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया। उनके इस कारनामे को लेकर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी बात कहती है। एक वेबसाइट के साथ बात करते हुए सहवाग ने रिंकू की तुलना सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी से कर दी।
सहवाग हुए रिंकू के फैन, लेकिन …..
हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद सहवाग ने कहा जब सचिन तेंदुलकर खेलते थे तो उनसे इस तरह की उम्मीद रहती थी। अपनी बात को आगे ले जाते हुए सहवाग बोले 90 के दशक में हर भारतीय को सचिन से हर समय उम्मीद रहती थी कि वह अकेले दम पर हमें जीत दिला देंगे। धोनी जब मैच फिनिश करने लगे तो टीम और दर्शक उनसे भी इसी तरह की उम्मीद करने लगे।
अब कोलकाता की टीम को रिंकू से ऐसी ही उम्मीद लगने लगी है। यही काम पहले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसैल केकेआर के लिए किया करते थे। इसके अलावा सहवाग ने यह भी कहा रिंकू ने जो 5 गेंद पर 5 सिक्स लगाकर किया, ऐसा काम है दोबारा कभी नहीं कर पाएंगे। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। रिंकू भी अब ऐसा दोबारा नहीं कर पाएंगे। जो रिकॉर्ड बना है वह शायद ही टूट पाए। लेकिन रिंकू अपने कैरियर में ऐसा काम दोबारा नहीं दोहरा पाएंगे।
शतक लगाने के बाद भारतीय फैंस की कड़वी सच्चाई बता गए हैरी ब्रूक
पूर्व भारतीय आक्रामक बल्लेबाज ने कहा ऐसा करने के लिए आपको किस्मत की जरूरत होती है। अगर किस्मत साथ देती है तो सामने ऐसे बॉलर आ जाते हैं जिनके गेंद पर आप ओवर में 4 या 5 छक्के आराम से लगा सकते हैं। क्योंकि उनके माइंडसेट के बारे में आपको एक बल्लेबाज के तौर पर सब कुछ पता होता है। लेकिन सोचिए अगर उसी मैच में रिंकू के सामने अल्जारी जोसेफ होते तो रिंकू को भी पता है कि वह ऐसा नहीं कर पाते।
आईपीएल 2023 के लिए केकेआर की पूरी टीम
नितीश राणा (कप्तान), गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोरा, सुयश शर्मा , कुलवंत खजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास, जेसन रॉय।