प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे मोरबी का दौरा, पुल के रखरखाव और मैनेजमेंट एजेंसियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 1 नवंबर को मोरबी, गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने मोरबी ब्रिज हादसे पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि मेरा मन करुणा से भरा हुआ है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे।
गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 141 हो गई है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था। हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पुल 233 मीटर लंबा और करीब सौ साल पुराना था।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जताया दुख
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मोरबी हादसे पर दुख जताया। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि गुजरात में हादसे में मारे गए मृतकों के प्रति संवेदना। मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने मोरबी हादसे पर जताया दुख
रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने मोरबी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल मोरबी में एक भयानक त्रासदी हुई! मरने वालों के परिजनों और भारत के सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना! घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
नीतीश कुमार ने जताया मोरबी हादसे पर दुख
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोरबी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर गौर करना चाहिए, यह एक दुखद घटना है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। यह एक पुराना पुल था, जिसकी हाल ही में मरम्मत की गई थी।
Comments are closed.