Home » पश्चिम बंगाल » बम बनाते हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बम बनाते हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्तर दिनाजपुर। बम विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम तोफर अली है। उसे इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाने के अगदीमती खूंटी ग्राम पंचायत. . .

उत्तर दिनाजपुर। बम विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम तोफर अली है। उसे इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाने के अगदीमती खूंटी ग्राम पंचायत के बनियाविता इलाके में सोमवार को हुई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार धमाका तब हुआ जब तोफर अली नाम का व्यक्ति बनियाविता इलाके में बम बांध रहा था। हालांकि तोफर अली के परिजनों का दावा है कि उनके घर पर किसी ने बाहर से बम फेंका था। इस्लामपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने अभी बम धमाके के बारे में कुछ नहीं कहा है।

Web Stories
 
विवाह पंचमी पर इस स्त्रोत का पाठ करने से संवर जाएगा जीवन दूध के साथ घी का सेवन करने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सर्दियों में भी खिल उठेगा चेहरा, लगाएं गुलाब जल टेस्टोस्टेरोन थेरेपी से क्या होता है? लंबे समय तक टिकेगी लिपस्टिक, आजमाएं ये ब्यूटी हैक्स