Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बम यूक्रेन में गिरा, कोहराम भारत के शेयर बाजार में मचा, सेंसेक्स 2700 गिरा, 10 लाख करोड़ उड़े

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे आज एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। घरेलू शेयर बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। बीएसई सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ खुला और कारोबाार के दौरान करीब 2,800 अंक तक गिर गया। आखिरकार 2702 यानी 4.72% गिरावट के साथ 54,529.91 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 815.30 अंक यानी 4.78% की गिरावट के साथ 16,247 अंक पर कारोबार कर रहा था। इस गिरावट से निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। रूस के शेयर बाजारों में 50 फीसदी तक की गिरावट आई।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर हैं। टाटा स्टील को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। शुरुआती कारोबार में इसमें 3.81 फीसदी तक गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट्स में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान पर है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी रियल्टी (Nifty Realty) में सबसे ज्यादा चार फीसदी गिरावट आई है। निफ्टी पीएसीबी, आईटी और ऑटो मेटल में भी 3.5 फीसदी गिरावट आई है। दूसरे सभी इंडेक्स दो फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी एनर्जी, ऑटो, पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर 200-DMA स्तर के नीचे पहुंच गए हैं।
कच्चा तेल 100 डॉलर के पार
बीएसई पर 2,578 शेयरों में गिरावट आई है जबकि केवल 270 शेयरों में तेजी दिख रही है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude) की कीमत 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। ब्रेंट की कीमत 100.04 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई जबकि डब्ल्यूटीआई 95.54 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.