कूचबिहार। होली का त्योहार मान्यताओं और परंपराओं का खूबसूरत समागम है। इस त्योहार को देश भर के लोग जोश और खुशी के साथ मनाते है। देश भर में इस त्योहार को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं फूलों से होली खेली जाती है तो कहीं लट्ठ बरसाए जाते हैं। इसी कड़ी में पूरे कूचबिहार जिले में बसंत उत्सव मनाया जा रहा हैं। आज शुक्रवार को कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने कूचबिहार के कुल देवता मदन मोहन मंदरी पहुंचे और पूजा अर्चना की। साथ ही होली के पवन अवर पर रवींद्रनाथ घोष ने सभी लोगों को होली की बधाई और शुभकामानाएं दी। बसंत उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसमें मंत्री रवींद्रनाथ घोष स्वंय थिरकते हुए नजर आये।
Comments are closed.