Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बाली में बोले पीएम मोदी-रूस-यूक्रेन युद्ध ने विश्व में तबाही मचाई, हमें युद्ध विराम का रास्ता खोजना होगा

- Sponsored -

- Sponsored -


बाली। पीएम नरेन्द्र मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली में हैं। बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल में शिखर सम्मेलन हो रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम का जोरदार स्वागत किया। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। मोदी ने अपने संबोधन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर खुलकर अपनी बात रखी। मोदी ने कहा कि कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध ने विश्व में तबाही मचाई है। हमें युद्ध विराम का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था, जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है।
7-8 साल में बना 55 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे
पीएम ने आगे कहा कि पिछले 7-8 साल में भारत ने 55 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए हैं, जो पूरी धरती के लगभग 1.5 चक्कर लगाने के बराबर है। आज भारत आयुष्मान भारत योजना के तहत जितने लोगों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहा है, वो पूरे यूरोपियन यूनियन की कुल आबादी से ज्यादा लोगों को मिलती है।
‘स्मार्ट फोन डेटा में भारत नंबर-1’
मोदी ने कहा कि आज भारत स्मार्ट फोन डेटा के उपभोग में दुनिया में नंबर-1 है। आज भारत कितनी ही दवाइयों की सप्लाई में, अनेक वैक्सीन बनाने में दुनिया में नंबर-1 है। 2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत बड़ा फर्क है, ये बहुत बड़ा फर्क मोदी नहीं है। ये बहुत बड़ा फर्क है स्पीड और स्केल में।
दुनिया में कई कंपनियों के सीईओ भारतीय
मोदी ने कहा कि भारत का प्रतिभा, भारत की टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन, भारत का उद्योग इन सब ने दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है। आज दुनिया की बहुत सी बड़ी कंपनियां ऐसी हैं जिनके CEO भारत के हैं। आज दुनिया के 10 यूनिकॉर्न बनते हैं तो उनमें से एक भारत का होता है।
2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में फर्क
2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत बड़ा फर्क Speed और Scale का है। आज भारत अभूतपूर्व Speed से काम कर रहा है, अप्रत्याशित Scale पर काम कर रहा है।
भारत के टैलेंट की दुनिया में पहचान
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के टैलेंट, टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन और इंडस्ट्री ने आज दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।
भारत में श्रीगणेश से होता है शुभ कार्य
पीएम ने कहा, भारत में अगर हिमालय है, तो बाली में अगुंग पर्वत है। भारत में अगर गंगा हैं, तो बाली में तीर्थ गंगा है। हम भी भारत में हर शुभ कार्य का श्रीगणेश करते हैं। यहां भी श्री गणेश घर-घर विराजमान हैं और सार्वजनिक स्थानों पर खुशी फैला रहे हैं।
इंडोनेशिया के लोगोें में अपनत्व की कमी नहीं है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, अपनत्व के विषय में भारत की तारीफ तो होती ही है, लेकिन इंडोनेशिया के लोगों में भी अपनत्व कम नहीं है। पिछली बार जब मैं जकार्ता आया था तब इंडोनेशिया के लोगों ने जो स्नेह और प्यार दिया, वह मैंने महसूस किया था।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.