पटना। बिहार के अब तक के रुझानों से तस्वीर लगभग साफ नजर आ रही है। एनडीए के मुकाबले महागठबंधन काफी पीछे है। लालू
पटना के एएन कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर सुबह 11 बजे तक की गणना के अनुसार, मोकामा में अनंत सिंह 26299 वोट लाकर वीणा देवी (15174) से बहुत आगे हैं। यहां से जन सुराज को महज 2712 वोट मिले हैं। दीघा में संजीव चौरसिया 19006 वोट ला चुके, जबकि दिव्या गौतम अब भी 2262 पर हैं। दानापुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव राजद के रीत लाल यादव से भारी मतों से पीछे हैं। रीत लाल यादव को 36 हजार से ज्यादा वोट आ चुका है, जबकि रामकृपाल को 22 हजार के करीब वोट आए हैं।
कटिहार जिले की सातों विधानसभा सीटों का रुझान
कटिहार जिले की सातों विधानसभा सीटों के ताज़ा रुझानों में कटिहार से वीआईपी के सौरभ अग्रवाल भाजपा के तारकेश्वर प्रसाद पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि प्राणपुर में भाजपा की निशा सिंह राजद की इशरत प्रवीण से आगे हैं। मनिहारी में कांग्रेस के मनोहर प्रसाद जदयू के शंभू सुमन को पीछे छोड़ बढ़त बनाए हैं। बरारी में जदयू के विजय सिंह कांग्रेस के तौकीर आलम से आगे चल रहे हैं। कदवा में भी जदयू के दुलालचंद गोस्वामी कांग्रेस के शकील अहमद खान से आगे हैं। कोढ़ा में भाजपा की कविता पासवान कांग्रेस की पूनम पासवान पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बलरामपुर में एनडीए की संगीता देवी AIMIM के आदिल हुसैन से आगे चल रही हैं।
तेज प्रताप यादव पीछे, तेजस्वी यादव आगे चल रहे
अब तक के रुझानों में महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए गए तेजस्वी यादव राधोपुर विधानसभा से आगे चल रहे हैं। वही उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव महुआ सीट से पीछे चल रहे हैं। इन दोनों के अलावा जदयू प्रत्याशी व बाहुबली अनंत सिंह मोकामा से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर अलीपुर सीट से आगे चल रही हैं। राजद प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं।
जानिए सारण जिले के सभी विधानसभा का हाल
सारण जिले के रुझानों में एकमा विधानसभा में जदयू के मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह 3175 वोट के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि राजद के श्रीकांत यादव को 1653 वोट मिले हैं और जदयू 1500 वोट से बढ़त बनाए हुए है। मांझी विधानसभा में भी जदयू के रणधीर सिंह 3066 वोट के साथ आगे हैं, जहां राजद के डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव को 1812 वोट मिले हैं और जदयू की बढ़त 1254 की है। वहीं बनियापुर विधानसभा में भाजपा के केदारनाथ सिंह को 10145 वोट जबकि राजद की चांदनी देवी को 11697 वोट मिले हैं, जिससे राजद 1051 वोट से आगे है। गड़खा विधानसभा में लोजपा (रा) के सीमांत मृणाल को 2707 और राजद के सुरेंद्र राम को 3495 वोट मिले हैं, जहां राजद 786 वोट की बढ़त पर है।
महुआ से तेज प्रताप चौथे नंबर पर
बिहार विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीटों में से एक महुआ विधानसभा सीट से चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। अब तक के रुझानों में लालू प्रसाद के बड़े बेटे व जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर चल रहे हैं। यहां से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार संजय सिंह ने बढ़त बना ली है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी मुकेश कुमार रोशन दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर एआईएमआईएम के उम्मीदवार अमित कुमार चल रहे हैं।