Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » बिहार » बिहार: 10 दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, विवाह में 20 लोग ही होंगे शामिल

बिहार: 10 दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, विवाह में 20 लोग ही होंगे शामिल

बिहार सरकार ने 15 मई को खत्म रहे लॉकडाउन को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक करके लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। इस. . .

बिहार सरकार ने 15 मई को खत्म रहे लॉकडाउन को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक करके लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बार लॉकडाउन के नियमों में कुछ बदलाव किया गया है।

अब शादी समारोह में केवल 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है। शहरी क्षेत्र में सब्जी, अंडे, मांस, मछली की दुकानें सुबह 8 बजे से 10 बजे तक ही खुलेंगी। वहीं ग्रामीण इलाकों में दुकानें 12 बजे तक खुलेंगी। बाकी सभी पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी।

10 दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन
नीतीश कुमार सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इससे पहले राज्य में 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था। अब इसे 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बता दें कि सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने की जरूरत को लेकर सभी जिलों से फीडबैक मांगा था।

बीज एवं खाद की दुकानें खुलने का टाइम हुआ निश्चित
किसानों के लिए बीज और खाद की दुकानें सोमवार और गुरुवार को सुबह छह बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं लीची और आम की पेटी बनाने के लिए सीमित संख्या में आरा मिलों को खोलने की इजाजत दी गई है।

Trending Now

बिहार: 10 दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, विवाह में 20 लोग ही होंगे शामिल में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़