Home » बिजनेस » भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी कमी, वजह सुनकर उड़ जाएंगे होश

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी कमी, वजह सुनकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। देश के फॉरे​क्स रिजर्व से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 688.104 बिलियन डॉलर रह गया है। RBI ने शुक्रवार को बताया कि 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का. . .

नई दिल्ली। देश के फॉरे​क्स रिजर्व से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 688.104 बिलियन डॉलर रह गया है। RBI ने शुक्रवार को बताया कि 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 4.472 अरब डॉलर घटकर 688.104 अरब डॉलर पर आ गया। मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार के मूल्य में भारी गिरावट के कारण मुद्रा भंडार में कमी आई है। इसके बिल्कुल विपरीत, इससे पिछले सप्ताह कुल भंडार 5.543 अरब डॉलर बढ़कर 692.576 अरब डॉलर हो गया था।

फॉरेक्स रिजर्व के अलावा देश के गोल्ड रिजर्व में भी गिरावट देखने को मिली है, जबकि कुछ हफ्तों पहले देश का गोल्ड रिजर्व आरबीआई के पास रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था। वैसे मौजूदा वित्त वर्ष में आरबीआई की ओर से गोल्ड रिजर्व पर काफी फोकस किया है और सोने की काफी खरीदारी भी हुई। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आरबीआई की ओर से किस तरह के आंकड़े पेश किए गए हैं।

फॉरेक्स रिजर्व में आई भारी गिरावट

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 4.47 अरब डॉलर घटकर 688.10 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से गोल्ड रिजर्व के मूल्य में भारी गिरावट के कारण मुद्रा भंडार में कमी आई है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 5.54 अरब डॉलर बढ़कर 692.58 अरब डॉलर हो गया था। वैसे बीते 5 हफ्तों में फॉरेक्स रिजर्व में चौथी बार गिरावट देखने को मिली है। 17 अक्टूबर को खत्म हफ्ते में देश का फॉरेक्स रिजर्व 702.28 अरब डॉलर पर था। तब से अब तक फॉरेक्स रिजर्व में 14.18 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिल चुकी है।

IMF में SDR और रिजर्व पोजिशन लगभग स्थिर

स्पेशल ड्रॉइंग राइट (SDR) में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 14 नवंबर के 18.65 अरब डॉलर से घटकर 18.56 अरब डॉलर रह गया। IMF में भारत की रिजर्व पोजिशन भी लगभग स्थिर रही और यह 4.78 अरब डॉलर से हल्की गिरावट के साथ 4.75 अरब डॉलर पर आ गई। इन दोनों श्रेणियों में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं और इनका असर कुल रिजर्व पर सीमित रहता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम