Home » पश्चिम बंगाल » भूकंप के झटके से दहला कोलकाता, 5.5 तीव्रता, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के झटके से दहला कोलकाता, 5.5 तीव्रता, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप दोपहर 1:22 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता काफी ज्यादा थी। शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई।. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप दोपहर 1:22 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता काफी ज्यादा थी। शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। अचानक से आए भूकंप के झटकों ने हर किसी को चौंका दिया। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मेंत्री सुकांत मजूमदार मंच पर थे। तभी झटके। वह स्तब्ध रह गए। भूकंप के झटके भारत और बांग्लादेश में महसूस किए गए।

कहां पर था भूकंप का केंद्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 फरवरी को कोलकाता और आस-पास के इलाकों में 5.0 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का सेंटर बांग्लादेश में खुलना से 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 बताई गई है। भारत और बांग्लादेश की सीमा पर भूकंप के झटकों का काफी ज्यादा तीव्रता से महसूस किया गया। दिन में आए भूकंप से लोग दहशत में आ गए।

छत-दीवारों से टंगे समान झूलने लगे

कोलकाता में ऊंची बिल्डिंग से लोग बाहर निकल आए। लोगों के झटके महसूस किए जाने के बाद खौफ देखा गया। घरों में दीवारों और छत से ढंगी चीजें हिलने लगीं। भूकंप आने का समय दोपहर का रहा। ऑफिसों में इस वक्त पर ज्यादा लोग लंच की तैयारी में जुटे थे। तभी भूकंप के झटकों ने उन्हें बुरी तरह से डरा दिया। ऊंची बिल्डिंगों में मौजूद लोग नीचे और खुली जगह की तरफ भागे।

तीसरी बार आया भूकंप

पिछले दो महीने में तीसरी बार कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कांग्रेस से जुड़े विनय कुमार डोकानिया ने एक वीडियो साझा करके लिखा कि कोलकाता में 1 मिनट तक चले भूकंप के बाद लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर आ गए। यह इतना लंबा था कि सभी में घबराहट फैल गई। कई सालों में कोलकाता में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। निश्चित रूप से रिक्टर स्केल पर 6+ जैसा महसूस हुआ, हालांकि बाद में रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 ही आंकी गई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम