Home » महाराष्ट्र » महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार : शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार : शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

  मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे कैबिनेट का आज विस्तार हो गया। कैबिनेट में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें शिंदे गुट व भाजपा खेमे से नौ-नौ मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ. . .

 

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे कैबिनेट का आज विस्तार हो गया। कैबिनेट में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें शिंदे गुट व भाजपा खेमे से नौ-नौ मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में 18 नए मंत्री शामिल हुए है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद से राज्य सरकार सिर्फ इन दोनों नेताओं के आसरे चल रही थी।
18 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा की तरफ से ये बनाए गए मंत्री
* चंद्रकांत पाटिल
* सुधीर मुनगंटीवार
* गिरीश महाजन
* राधाकृष्ण विखे पाटिल
* सुरेश खाड़े
* अतुल सावे
* रवींद्र चह्वाण
* मंगल लोढ़ा
* विजय कुमार गावित
एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से ये बनाए गए मंत्री
* उदय सामंत
* संदीपन भुमरे
* दादा भुसे
* गुलाबराव पाटिल
vशंभुराज देसाई
* संजय राठौड़
* तानाजी सावंत
* अब्दुल सत्तार
* दीपक केसरकर
बता दें कि शिव सेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के अलावा किसी ने शपथ नहीं ली थी। उद्धव ठाकरे गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ था। कोर्ट में यह मामला जल्दी सुलटता नहीं दिख रहा है, इसके मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया गया है।

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स