Home » महाराष्ट्र » महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता की आशंका बढ़ी : क्या एकनाथ शिंदे फिर बनेंगे मुख्यमंत्री ? फडणवीस सरकार के मंत्री के बयान से चढ़ा सियासी पारा

महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता की आशंका बढ़ी : क्या एकनाथ शिंदे फिर बनेंगे मुख्यमंत्री ? फडणवीस सरकार के मंत्री के बयान से चढ़ा सियासी पारा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हैं। एक मंत्री के दावे के बाद राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। राजनीतिक अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है। गौरतलब है कि 2024 के विधानसभा चुनावों में महायुति. . .

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हैं। एक मंत्री के दावे के बाद राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। राजनीतिक अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है। गौरतलब है कि 2024 के विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत के बाद, देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे की जगह ली। राज्य की महायुति सरकार में एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया गया। दरअसल, महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा और एकनाथ शिंद की शिवसेना के बीच संबंधों में तनाव है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल दोनों दलों एक दूसरे के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं, जिसके कारण दोनों दलों में तनाव की स्थिति है। इस बीच सरकार में शिवसेना कोटे से मंत्री दादा भुसे ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ऐसे सीएम रह चुके हैं, जो लोगों के दिलों में बसते हैं। जल्द ही लोग उन्हें फिर से राज्य का नेतृत्व करते देखेंगे।

शिंदे फिर करेंगे महाराष्ट्र का नेतृत्व

नंदुबार में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि आज भी अगर आप लोगों से पूछे कि उनके दिल में कौन सा सीएम है, तो वह कहेंगे कि एकनाथ शिंदे हैं। चिंता मत कीजिए, जो किस्मत में लिखा है, हम फिर से एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नेतृत्व करते देखेंगे।

शिंदे ने 2022 में की थी बगावत

मंत्री ने दावा किया कि शिंदे एक ऐसे सीएम थे, जो देर रात तक सभी से मिलते थे और दिन में 20 से 22 घंटा काम करते थे। एकनाथ शिंदे ने साल 2022 में बगावत की थी, जिसके बाद उद्धव ठाकरे की महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी और शिवसेना में फूट पड़ गई थी। 2022 से 2024 तक शिंदे महाराष्ट्र के सीएम रहे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम