Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » दुनिया » महिला को जिंदा निगल गया विशालकाय अजगर, दहशत में गांव के लोग

महिला को जिंदा निगल गया विशालकाय अजगर, दहशत में गांव के लोग

जकार्ता। इंडोनेशिया में एक बुजुर्ग महिला को विशालकाय अजगर ने जिंदा निगल लिया। रिपोर्ट में बताया गया कि 54 वर्षीय महिला जंगल में रबर इकट्ठा करने गई थी। करीब 2 दिन से लापता इस महिला को जब स्थानीय लोगों ने. . .

जकार्ता। इंडोनेशिया में एक बुजुर्ग महिला को विशालकाय अजगर ने जिंदा निगल लिया। रिपोर्ट में बताया गया कि 54 वर्षीय महिला जंगल में रबर इकट्ठा करने गई थी। करीब 2 दिन से लापता इस महिला को जब स्थानीय लोगों ने खोजना शुरू किया तो उन्होंने एक 22 फुट लंबे अजगर को देखा, जिसका पेट फूला हुआ था। ऐसे में लोगों को शक हुआ और उन्होंने अजगर का पेट काटकर देखा तो उन्हें महिला के शरीर के अपाच्य अवशेष मिले। सोशल मीडिया पर यह खौफनाक मामला चर्चा का विषय बन गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो यूजर्स को डरा रहे हैं।
‘महिला को निगलने में दो घंटे लगे होंगे’
‘मिरर.को.यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग महिला के गांवके मुखिया एंटोने कहा, माना जा रहा है कि सांप ने पहले बुजुर्ग महिला को काटा और फिर दम घोंटने के लिए उसके चारों ओर लिपट गया। इसके बाद वह महिला को दर्दनाक तरीके से निगल गया। अजगर को महिला को सिर से पैर तक निगलने में कम से कम दो घंटे लगे होंगे! सोशल मीडिया पर अजगर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें आप उसके फूले पेट को देख सकते हैं। वहीं कुछ क्लिप में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग अजगर का पेट चीर कर महिला के शव को बाहर निकाल रहे हैं।
जब लोगों ने चीर दिया अजगर का पेट
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता शुक्रवार को पेड़ों से रबर लेने के लिए अपने परिवार को अलविदा कहकर निकली थी। लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिवार ने उसके लापता होने की सूचना स्थानीय अधिकारियों को दी। महिला की तलाश के दौरान जब स्थानीय लोगों ने फूले पेट वाले एक अजगर को देखा तो उन्होंने उसे मार डाला और उसके पेट को काटा तो वे चौंक गए। पता चला कि उन्हें जिस महिला की तलाश थी वह सांप के पेट में थी। गांव के मुखिया ने बताया कि गांव के किसी निवासी ने महिला को अजगर द्वारा निगलते नहीं देखा, क्योंकि वह जंगल में अकेले ही गई थी। गांव में कई विशालकाय अजगरों के देखे जाने के बाद से लोगों में डर का माहौल है।
बता दें कि इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में अजगर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। अपने शिकार को दर्जनों नुकीले घुमावदार दांतों से पकड़ते हैं और फिर उसे पूरा निगलने से पहले उसका दम घोटकर मौत के घाट उतार देते हैं।

Trending Now

महिला को जिंदा निगल गया विशालकाय अजगर, दहशत में गांव के लोग में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़