Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मालदा में आग्नेयास्त्र के साथ दो लोग हुए गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। ओल्ड मालदा थाने की पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के पास से एक सात एमएम की पिस्टल, एक मैगजीन और तीन राउंड गोला बारूद बरामद किया गया है। साथ ही दो धारदार हथौड़े भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों को शुक्रवार देर रात साहापुर ग्राम पंचायत के झापुरीताला बागान इलाके से गिरफ्तार किया गया। बदमाश इलाके के बाइपास रोड पर लूट की नीयत से जमा हुए थे। लेकिन पुलिस ने उनकी योजना को विफल कर दिया। ओल्ड मालदा थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार दोनों बदमाशों को मालदा कोर्ट में पेश किया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.