Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

राजू की सेहत में हो रहा सुधार : एक या दो दिन में हट सकता है वेंटिलेटर, पर होश में आने में लगेगा दो हफ्तों का समय

- Sponsored -

- Sponsored -


कानपुर। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का मंगलवार को एम्स में 14वां दिन है। वह अभी भी कोमा में हैं। हर पल मौत से जंग लड़ रहे हैं। उनके चाहने वाले जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। उज्जैन से लेकर वाराणसी और उनके गुड़गांव वाले घर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। हालाँकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को होश में आने में लगभग दो हफ्तों से ज्यादा का समय लग सकता है।
अगले 48 घंटों में हट सकता है वेंटीलेटर
क्षेत्रीय पार्षद और परिवार के करीबी सुनील कनौजिया ने बताया, “राजू के स्वास्थ्य में जिस तरह से सुधार हो रहा है। उनका वेंटीलेटर जल्द एक या दो दिन में शुरुआत में कुछ घंटों के लिए हटाया जा सकता है। पहले भी एक बार एक घंटे के लिए वेंटीलेटर हटाया गया था।”
उन्होंने बताया, “ब्रेन में संक्रमण फैलने के बाद दोबारा लगा दिया गया था। अब संक्रमण खत्म हो गया है। बॉडी के सभी ऑर्गन सही तरह से काम कर रहे हैं। उनको मोशन और यूरिन भी सामान्य रूप से हो रहा है। दूध के साथ जूस भी नली के माध्यम से दिया जा रहा है।”
10 अगस्त को पड़ा था हार्ट अटैक
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक आया था। उसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया था। तब से उन्हें होश नहीं आया है। वह वेंटिलेटर पर ही हैं।
शुक्रवार को ब्रेन में फैले संक्रमण के बाद उनके ऑक्सीजन सपोर्ट को 50% तक बढ़ा दिया गया था। अब फिर से इसे धीरे-धीरे कम किया जा रहा है। 10% ऑक्सीजन सपोर्ट कम किया जा चुका है। ब्लड प्रेशर नॉर्मल बना हुआ है।
बॉलीवुड में राजू की सेहत को लेकर चिंता
राजू की सेहत को लेकर पूरा बॉलीवुड चिंतित है। अमिताभ बच्चन, मनोज मुंतशिर, शेखर सुमन, कपिल शर्मा, जयाप्रदा, सोनू निगम, कैलाश खेर, रवि किशन, सुनील पाल, राजपाल यादव, कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत कई बड़ी हस्तियां राजू की सेहत के लिए लगातार दुआएं कर रही हैं।
राजू की सलामती के लिए नीम के 51 पौधे रोपे गए
परिवार वालों को पूरी उम्मीद है कि राजू जल्दी ठीक हो जाएंगे। इसलिए दिल्ली में राजू के बड़े भाई डॉ. सीपी श्रीवास्तव के यहां उनकी पत्नी और परिजन एक विशेष पूजा कर रहे हैं। यह पूजा 3 दिन तक चलेगी। वहीं कानपुर के उनके पैतृक घर पर भी पूजा-पाठ का दौर जारी है। उनकी अच्छी सेहत के लिए नीम के 51 पौधे रोपे गए हैं।
सीएम से लेकर पीएमओ तक से लिया जा रहा अपडेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने OSD दिनेश सहगल के माध्यम से रोजाना उनकी सेहत का अपडेट ले रहे हैं। उनके PRO गर्वित नारंग के मुताबिक, पीएमओ की ओर से एम्स के डॉक्टरों से हेल्थ अपडेट लिया जाता है। इसके अलावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन रोजाना राजू की सेहत को लेकर डॉक्टर्स से कंसल्ट कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर वे एम्स भी जाते हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.