Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

लाखों की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। मालदा के चंचल थाने की पुलिस ने करीब चार लाख रुपये कीमत के अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को चंचल महकमा न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोग में जहरुल और जमीरुल आलम शामिल हैं। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों का घर चंचल-2 प्रखंड के जलाल पुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोग सोमवार की देर रात जलालपुर क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में करीब 1 किलो 800 ग्राम अफीम की तस्करी कर रहे थे।
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ा और उनके पास से भारी मात्रा में नशीला अफीम बरामद किया गया। जिसकी बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये है पुलिस की शुरुआती जाँच में पता चला है कि गिरफ्तार युवक मालदा के वैष्णव नगर इलाके से ड्रग्स लाकर बेचता था। पुलिस को खबर मिलते ही उन्होंने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस गिरोह में शामिल और लोगों की तलाश कर रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.