Home » पश्चिम बंगाल » लाखों रुपए मूल्य के हाथी दांत के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लाखों रुपए मूल्य के हाथी दांत के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घोष पुकुर वन विभाग ने तस्करी की घटना में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि एसएसबी के जवानों ने बीती रात खोरीबाड़ी के. . .

सिलीगुड़ी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घोष पुकुर वन विभाग ने तस्करी की घटना में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि एसएसबी के जवानों ने बीती रात खोरीबाड़ी के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से हाथी के दो दांत बरामद हुए है।
सूत्रों से मिली जानकारी के बाद रेंजर सोनम भूटिया के नेतृत्व में वनकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सिलीगुड़ी महकमा न्यायालय में पेश किया गया। पता चला है कि दोनों हाथी दांतों को बिहार ओर ले जाने की योजना थी। आरोपी पिकअप वैन से हाथी दन्त ले रहे थ। पुलिस ने पिकअप वैन को भी सीज कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान असित टोप्पो, अनिल उरांव, पुनीलाल नगेशिया के रूप में हुई है। ये सभी खपरैल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में घोषपुकुर के रेंजर ने बताया कि मामले में तहकीकात जारी है।

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स