Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्‍टूबर से, जानें कब, कैसे और कहां देख सकेंगे बिलकुल मुफ्त लाइव

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में पहला मुकाबला पिछली बार की विजेजा इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बार वर्ल्‍ड कप में नॉकआउट सहित कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले भारत 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। यह पहली बार है, जब भारत अकेले ही वनडे वर्ल्‍ड कप की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट फाइनल 19 नवंबर रविवार को अहमदाबाद मे होगा। आइये वर्ल्‍ड कप 2023 के शुभारंभ से पहले जानते हैं कि आप सभी मैच कब, कहां और कैसे एकदम मुफ्त देख सकेंगे?
वर्ल्ड कप 2023 के टीवी पर लाइव प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर आप सभी मुकाबले अपनी पसंद की भाषा में देख सकेंगे। इसके साथ ही मोबाइल और लैपटॉप के लिए लाइव स्‍ट्रीमिंग के अधिकार डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार के पास हैं। जहां आप मुफ्त में लाइन स्‍ट्रीमिंग देख सकेंगे।
वर्ल्‍ड कप 2023 के 10 वेन्‍यू
1. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (अहमदाबाद)
2. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (हैदराबाद)
3. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (धर्मशाला)
4. अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली)
5. एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)
6. इकाना क्रिकेट स्टेडियम (लखनऊ)
7. महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (पुणे)
8. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु)
9. वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)
10. ईडन गार्डंस (कोलकाता)

वर्ल्‍ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल
5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (अहमदाबाद)
6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स (हैदराबाद)
7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (धर्मशाला)
7 अक्टूबर – साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (दिल्ली)
8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)
9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड्स (हैदराबाद)
10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (धर्मशाला)
10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (हैदराबाद)
11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान (दिल्ली)
12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (लखनऊ)
13 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश (चेन्नई)
14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान (अहमदाबाद)
15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (दिल्ली)
16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (लखनऊ)
17 अक्टूबर – साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स (धर्मशाला)
18 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम अफगानिस्तान (चेन्नई)
19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश (पुणे)
20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (बेंगलुरू)
21 अक्टूबर – नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका (लखनऊ)
21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (मुंबई)
22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यीज़ीलैंड (धर्मशाला)
23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (चेन्नई)
24 अक्टूबर – साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (मुंबई)
25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स (दिल्ली)
26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (बेंगलुरू)
27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (चेन्नई)
28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड (धर्मशाला)
28 अक्टूबर – नीदरलैंड्स बनाम बांग्लादेश (कोलकाता)
29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)
30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (पुणे)
31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (कोलकाता)
1 नवंबर – न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (पुणे)
2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका (मुंबई)
3 नवंबर – नीदरलैंड्स बनाम अफगानिस्तान (लखनऊ)
4 नवंबर – न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान (बेंगलुरू)
4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (अहमदाबाद)
5 नवंबर – भारत बनाम साउथ अफ्रीका (कोलकाता)
6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दिल्ली)
7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान (मुंबई)
8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स (पुणे)
9 नवंबर – न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका (बेंगलुरू)
10 नवंबर – साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (अहमदाबाद)
11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (पुणे)
11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (कोलकाता)
12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड्स (बेंगलुरू)
15 नवंबर – सेमीफाइनल 1 (मुंबई)
16 नवंबर – सेमीफाइनल 2 (कोलकाता)
19 नवंबर – फाइनल (अहमदाबाद)


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.