सिलीगुड़ी।विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा, लेकिन इसके पहले लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक और पर्यावरण हितैषी संगठनों का संयुक्त मंच युवा भारती की और से एक रैली निकली गयी। गेट बाजार इलाके में निकली गई इस रैली में प्लास्टिक उपयोग नहीं करने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
शुक्रवार की सुबह सिलीगुड़ी के गेट बाजार इलाके में आम लोगों को प्लास्टिक कैरी बैग छोड़ने का संदेश देने के लिए पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा बाजार के विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा करती हुई निकली। उल्लेखनीय है कि इस संस्था ने पर्यावरण जागरूकता और प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए कई अन्य कार्यक्रम चलाए हैं।
Post Views: 1