Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

वैक्सीन आने तक लापरवाही बिल्कुल ना करें: मोदी

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम 7वीं बार संबोधन किया। पीएम मोदी ने इस बीच कहा है कि लॉकडाउन तो खत्म हो गया है, लेकिन कोरोना वायरस का खतरा अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना को लेकर सावधानी बरते मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। कोरोना से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है, सभी देश अपने-अपन स्तर पर वैक्सीन बनाने में लगे हैं, जिसमें भारत भी काम कर रहा है। याद रखिए, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं, थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है। हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है। जीवन की ज़िम्मेदारियों को निभाना और सतर्कता ये दोनो साथ साथ चलेंगे तभी जीवन में ख़ुशियां बनी रहेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें यह भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है. बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है। आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है। सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे डॉक्टर्स, नर्स इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इन सभी प्रयासों के बीच, ये समय लापरवाह होने का नहीं है। ये समय ये मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया,  या फिर अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है।

आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, मृत्युदर कम है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है

जानिए संबोधन की बड़ी बातें…

– नवरात्री, दशहरा, धनतेरस, दिवाली की शुभकामानाएं देकर संबोधन को खत्म किया।

– वैक्सीन आने तक लापरवाही बिल्कुल ना करें।

– हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की  जान बचाने में कामयाब हुए।

– दुनिया को कोरोना से बचाने के लिए बड़े स्तर पर काम हो रहा है, भारत भी जी जान से जुटा है।

– कबीरदास ने कहा- था कि सफलता जब तक पूरी ना मिल जा लापरवाही नहीं बतरना चाहिए

– बिना मास्क घर से बाहर निकलकर आप परिवार, बुजुर्ग, बच्चों को खतरे में ना डाले।

-भारत में कोरोना से मृत्यु दर सबसे कम है, हमें स्थिति को बिगड़ने नहीं देना है।

-देश में कोरोना रिकवरी रेट काफी अच्छा है।

– कोरोना की लड़ाई ने लंबा सफर तय किया।

– लॉकडाउन भले ही चला गया, लेकिन कोरोना संक्रमण अभी बाकि है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.