Home » खेल » सचिन तेंदुलकर ने संजू सैमसन के लिए कही खास बात, सेमीफाइनल में पहुंचने पर जताई ख़ुशी , कहा- भारत हकदार था

सचिन तेंदुलकर ने संजू सैमसन के लिए कही खास बात, सेमीफाइनल में पहुंचने पर जताई ख़ुशी , कहा- भारत हकदार था

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका से सुपर 8 में अपना पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने शानदार कमबैक किया और करो या मरो के मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। भारतीय. . .

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका से सुपर 8 में अपना पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने शानदार कमबैक किया और करो या मरो के मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। भारतीय टीम का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। 2022 और 2024 में भी भारत ने सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज करने के बाद भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर ट्वीट किया है।

भारत की जीत पर सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा?

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सेमीफाइनल दांव पर था और लड़कों ने इसे खूबसूरत तरीके से हैंडल किया। दोनों पारी में अंत के ओवर में अच्छा करने से हमको एज मिला। संजू सैमसन को क्रीज पर शांत देखना शानदार था। उनके इस तरह के अंदाज ने पूरी टीम का मनोबल बढ़ाया। हर किसी ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया। सेमीफाइनल की ओर।’

कुछ ऐसा रहा भारत-वेस्टइंडीज का मैच

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बना दिए। कैरेबियाई टीम के लिए सर्वाधिक 40 रन रोस्टन चेज ने बनाए। जेसन होल्डर (37), रोवमेन पॉवेल (34) और शिमरोन हेटमायर (27) ने छोटी लेकिन अच्छी पारियां खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 2 विकेट लिए। इसके अलावा 1-1 विकेट वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या को भी मिला।
196 रन का बड़ा टारगेट भारत ने 19.2 ओवर में चेज कर लिया। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 50 गेंद में नाबाद 97 रन की गजब पारी खेली। सैमसन की पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे। तिलक वर्मा ने भी 27 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए 2-2 विकेट जेसन होल्डर और शमार जोसेफ ने लिए। 1 विकेट अकील हुसैन को मिला।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम