Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

‘सर्कस’ देख भड़के दर्शक : थिएटर से बाहर आते हीबोले- ‘पैसे वापस दो’

- Sponsored -

- Sponsored -


यूनिवर्स टीवी डेस्क। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सर्कस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रणवीर सिंह , जैकलीन फर्नांडीज , पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर , संजय मिश्रा, टीकू तलसानिया और शुलभा आर्य जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का बेहद खराब रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू साझा कर रहे हैं और ज्यादातर लोग इसे बोरिंग बता रहे हैं। यहां तक कि लोग रोहित शेट्टी से यह सवाल तक कर रहे हैं कि आखिर इस फिल्म में कॉमेडी कहा हैं? नजर डालिए कुछ ट्विटर यूजर्स द्वारा किए गए फिल्म के रिव्यूज पर…
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ‘सर्कस’ को आउटडेटेड बताया है और इसे सिर्फ 2 स्टार दिए हैं। उन्होंने लिखा है, “रोहित शेट्टी से जिस तरह के एंटरटेनमेंट और कॉमेडी की उम्मीद की जाती है। सेकंड हाफ में कुछ फनी मोमेंट्स हैं, लेकिन स्पार्क मिसिंग है।”
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने अपने रिव्यू में लिखा है, “मैं देखा तो मुझको करेंट लगा रे। सिद्धार्थ जाधव, संजय मिश्रा और मुरली शर्मा की ‘सर्कस’ राइड मजेदार है और कोई फनी पंच नहीं हैं। रणवीर सिंह इलेक्ट्रिक मैन हैं, लेकिन स्पार्क नहीं करते। दुख की बात यह है कि रोहित शेट्टी जानवरों के बिना रस्सी पर चलने वालों के रिंगमास्टर हैं।”
एक इंटरनेट यूजर ने फिल्म को निराशाजनक बताया है। उन्होंने लिखा है, “कमजोर राइटिंग, जबर्दस्ती का ह्यूमर, कोई कॉमेडी सीन नहीं। रोहित शेट्टी की अब तक की सबसे बकवास फिल्म। पूजा हेगड़े की शानदार अदाकारी, जैकलीन फर्नांडीज का कमजोर प्रदर्शन। रेटिंग 1/5।”
एक यूजर ने वीडियो जारी करते हुए लिखा है, “सर्कस रिव्यू। फिल्म बोरिंग और धीमी है। रोहित शेट्टी की बकवास फिल्म है। पूजा हेगड़े फीकी और बोरिंग दिखती हैं। फिल्म में ज़रा भी कॉमेडी नहीं है।”
एक यूजर ने लिखा है, “थिएटर से बाहर आ गया हूं और अब मैं अपने पैसे वापस चाहता हूं। रोहित शेट्टी की फिल्म से इतनी बोरिंग, असहनीय, बकवास, फ़ालतू गानों की उम्मीद नहीं की थी। फिल्म की सबसे बुरी बात रणवीर सिंह का डबल रोल है। उनकी आवाज़ इरिटेट करती है। 1/5 स्टार।”
एक यूजर का ट्वीट है, “अंगूर खट्टे हैं। रणवीर सिंह का मिडिल नेम एनर्जी है। लेकिन रोहित शेट्टीकी उल्लेखनीय रूप से बोरिंग और बचकानी सर्कस में वे अपनी ही छुट्टी के दिन क्लास के जोकर की तरह हैं।”
एक यूजर का रिव्यू है, “सर्कस (2022) मूवी रिव्यू। यहां तक कि ‘अंगूर’ का सबसे बकवास सीन भी इस फिल्म से बेहतर बना है। रोहित शेट्टी की अब तक की सबसे बकवास फिल्म। रेटिंग 3/10।”
एक यूजर ने लिखा है, “पूरी तरह से परेशान करने वाला अनुभव। ‘सर्कस’ बाप ऑफ़ ओवर द टॉप/लाउड/क्रास एक्टिंग एवर इन अ सिंगल फिल्म का अवॉर्ड डिजर्व करती है। अच्छी बात यह है कि अगर आप ‘हमशकल्स’ (साजिद खान की फिल्म) में बैठे रह सकते हैं तो इसे भी झेल पाएंगे। बच्चों के लिए बनाई गई, शायद बच्चों के द्वारा।”
ऐसी है फिल्म की कहानी
सर्कस की कहानी एक 60 के दशक में सेट है। रणवीर सिंह का एक किरदार इलेक्ट्रिक मैन के रूप में एक सर्कस में काम कर रहा है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब रणवीर सिंह और वरुण शर्मा के किरदारों के हमशक्ल सामने आते हैं। इसके बाद कहानी में कन्फ्यूजन का दौर स्टार्ट होता है और कई ट्विस्ट और टर्न के बाद कहानी आगे बढ़ती है। ये ट्विस्ट और टर्न जानने के लिए आप चाहें तो अपनी रिस्क पर फिल्म देख सकते हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.