Home » मनोरंजन » सलीम खान अब भी ICU में, सलमान खान लीलावती पहुंचे, अरबाज, हेलेन और सलमा पहले से मौजूद

सलीम खान अब भी ICU में, सलमान खान लीलावती पहुंचे, अरबाज, हेलेन और सलमा पहले से मौजूद

मुंबई। सलमान खान के पिता और दिग्‍गज स्‍क्रीनप्‍ले राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती हैं। उन्‍हें मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद फैमिली डॉक्‍टर अस्‍पताल लेकर पहुंचे थे। बुधवार को डॉ. जलिल पारकर ने हेल्‍थ. . .

मुंबई। सलमान खान के पिता और दिग्‍गज स्‍क्रीनप्‍ले राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती हैं। उन्‍हें मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद फैमिली डॉक्‍टर अस्‍पताल लेकर पहुंचे थे। बुधवार को डॉ. जलिल पारकर ने हेल्‍थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उनका माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था। सलीम खान अभी ICU में भर्ती हैं। उनका इलाज न्‍यूरोलॉजिस्‍ट, कार्डियोलॉजिस्‍ट, न्‍यूरोसर्जन और क्रिटिकल एक्‍सपर्ट समेत स्‍पेशलिस्‍ट की एक पूरी टीम कर रही है। अस्‍पताल में सलीम खान से मिलने वालों का तांता लगा है। मंगलवार के बाद बुधवार देर रात रात भी बेटे सलमान खान, अरबाज खान, बहू शूरा खान से लेकर बेटी अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान, पोते निर्वाण और अरहान, जावेद अख्‍तर, जीशान सिद्दीकी और दोनों पत्‍न‍ियां सलमा और हेलेन लीलावती पहुंचे थे। तबीयत अभी स्‍थ‍िर बताई जा रही है। सलीम खान 90 साल के हैं, उम्र के इस पड़ाव पर फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

सलमान खान पिता सलीम खान का हाल जानने लीलावती अस्‍पताल पहुंचे

लीलावती अस्‍पताल में गुरुवार को तीसरे दिन भी पूरा खान परिवार मौजूद है। सलीम खान अभी भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। अभी अभी करीब 3:30 बजे सलमान खान भी अस्‍पताल पहुंचे हैं। वहां पहले से ही अरबाज खान, शूरा खान, दोनों मां- सलमा और हेलेन मौजूद हैं। इससे पहले सुबह अरबाज के बेटे अरहान खान, अलवीरा के बेटे अयान अग्‍न‍िहोत्री, जावेद अख्‍तर और सलमान के दोस्‍त नदीम खान के अलावा अमृता अरोड़ा भी पहुंची थीं।सलीम खान से म‍िलने पहुंचीं अमृता अरोड़ा, अरबाज खान और अयान अग्‍न‍िहोत्री भी दिखे
लीलावती अस्‍पताल में सलीम खान का हाल जानने के लिए दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों का आना-जाना लगा हुआ है। अभी थोड़ी देर पहले मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा वहां पहुंची हैं। अरबाज खान और अलवीरा के बड़े बेटे अयान अग्‍न‍िहोत्री को भी स्‍पॉट किया गया है।

जावेद अख्‍तर लीलावती अस्‍पताल पहुंचे

अरहान खान के बाद जावेद अख्‍तर अभी-अभी लीलावती अस्‍पताल पहुंचे हैं। 70 और 80 के दशक में अपने जोड़ीदार सलीम साहब की तबीयत को लेकर जावेद अख्‍तर लगातार चिंत‍ित हैं। वह मंगलवार को उनके भर्ती होने के बाद से लगातार दिन-रात अस्‍पताल में उनका हाल जानने पहुंंच रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम