Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सांप को पकड़कर खेल दिखाना पड़ा महंगा, सांप के कटाने के किशोर पहुंचा अस्पताल

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी । सांप को पकड़कर खेल दिखाते समय सांप के काटने से एक किशोर घायल हो गया। आरोप है कि बिना ट्रेनिंग के खेल दिखाते समय किशोर को सांप ने काट लिया। उसके बाद किशोर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह घटना जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी प्रखंड के आमगुड़ी ग्राम पंचायत के धौलागुड़ी गांव में शनिवार को घटित हुई।
सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बांस के बाग में एक अजगर सांप के बच्चे को देखा। उसके बाद इसकी सूचना मैनागुड़ी रोड स्थित पर्यावरणविद् संगठन के सदस्यों को दी गई। पर्यावरणविद् संगठन के सदस्य के आने से पहले 13 वर्षीय मृण्मय रॉय नाम का किशोर सांप को पकड़कर उससे खेल दिखाने की कोशिश करने लगा। लेकिन तभी अजगर ने उसके हाथ में काट लिया| उसके बाद लोगों ने उसे और सांप को लेकर मैनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल गए। खबर पर्यावरण संगठन तक पहुंची। उन्होंने आकर सांप को बरामद किया। हालांकि किशोर के परिवार ने सांप को पकड़ने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सांप जंगल में था। उसी समय किशोर जब जंगल में गया और उसे डंस लिया।
तेरह वर्षीय मृण्मय रॉय ने कहा, “मैं काम के लिए जंगल में जाता हूं लेकिन वहां सांप ने मुझे काट लिया।” किशोर के चाचा अमल रॉय ने कहा, ” मेरा भतीजा जूट की छड़ी लेने जंगल में गया, उस समय, सांप उसे डस लिया। फिर पड़ोस में सभी लोग सांप को पकड़ लिए और उसे एक पैकेट में भरकर भतीजे के साथ अस्पताल पहुंचे।”
मैनागुड़ी रोड एनवायर्नमेंटलिस्ट एसोसिएशन के सचिव नंदू रॉय ने कहा, “सुबह हमें खबर मिलती है कि झाड़ी में एक अजगर है। वहां पहुंचने से पहले, सांप के साथ खेल रहे एक किशोर की खबर आयी। बाद में हमें खबर मिलती है कि सांप ने उसे काट लिया है। उसके बाद उसे मैनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर के अनुसार,”सांप जहरीला नहीं है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।” वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में कहा गया है कि “ऐसा करने वाले को जुर्माना और कारावास का सामना करना पड़ सकता है।”


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.