Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी नगरनिगम ने प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान ; मेयर ने खुद किया लोगों को जागरूक

सिलीगुड़ी नगरनिगम ने प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान ; मेयर ने खुद किया लोगों को जागरूक

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगरनिगम ने एक बार फिर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान शनिवार को सिलीगुड़ी के डीआई फंड मार्केट में चलाया गया। इस अभियान में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगरनिगम ने एक बार फिर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान शनिवार को सिलीगुड़ी के डीआई फंड मार्केट में चलाया गया। इस अभियान में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार सहित नगरनिगम के अधिकारी मौजूद थे। इस दिन सभी ने बाजार में अलग-अलग दुकानों पर जाकर प्लास्टिक के कैरी बैग उपयोग के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी।
मेयर ने कहा कि सिलीगुड़ी शहर के पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाना बहुत जरूरी है। हम 47 वार्डों की दुकानों और बाजारों में प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल के खिलाफ विभिन्न बोरो कार्यालय, पार्षदों, पर्यावरण विभाग और नगरनिगम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। मेयर ने कहा कि इस दिन सभी को जागरूक किया गया। बाद में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में जारी रहेगा।

Web Stories
 
हर कोई करेगा तारीफ, जब पहनेंगी खुशी कपूर जैसी ड्रेसेज घर की इस दिशा में केले का पौधा लगाने से जीवन में आएगी खुशहाली सर्दियों में शरीर की तेल मालिश करने के 7 फायदे चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मिलेंगे ये जादुई फायदे जरूरत से ज्यादा अदरक खाने से हो सकते हैं ये नुकसान