Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कालामगछ गांव में घटिया सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवाकर किया प्रदर्शन

सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कालामगछ गांव में घटिया सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवाकर किया प्रदर्शन

सिलीगुड़ी। निम्न गुणवत्ता के काम का आरोप लगाते हुए कालामगछ गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य बंद कराकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस घटना से इलाके में काफी तनाव और हलचल फैल गई।जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी महकमा परिषद. . .

सिलीगुड़ी। निम्न गुणवत्ता के काम का आरोप लगाते हुए कालामगछ गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य बंद कराकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस घटना से इलाके में काफी तनाव और हलचल फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी महकमा परिषद की ओर से पथश्री परियोजना के तहत 96 लाख 92 हजार 790 रुपये की लागत से प्रियापुकुर से कालाम गछ तक करीब 2 किलोमीटर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था। बताया गया कि सड़क के कुछ हिस्सों में पिच और कुछ जगहों पर कंक्रीट से ढलाई की जानी है।
लेकिन जैसे ही कालाम गछ गांव में निर्माण कार्य शुरू हुआ, ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप है कि सरकारी निर्धारित मानकों (शेड्यूल) के अनुसार काम नहीं हो रहा है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें आधिकारिक शेड्यूल नहीं दिखाया जाएगा, तब तक काम बंद रहेगा। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम