Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाया गया अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाया गया हैं। निर्णय के बाद नगर निगम प्रशासन सिलीगुड़ी शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से जुट गया हैं। प्लास्टिक पर प्रतिबंध के पहले दिन से ही सिलीगुड़ी नगर निगम के द्वारा विभिन्न बाजारों और गलियों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रहे है, लेकिन कई बार जागरूक होने के बाद भी कई खरीदार-विक्रेता अनजाने में ही प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसलिए इस बार अनजान लोगों को जागरूक करने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम 3 नंबर बोरो कमेटी की ओर से अभियान चलाया है। मंगलवार को तृतीय नगर समिति के अध्यक्ष मिलीशील सिन्हा की अध्यक्षता में तृतीय नगर समिति की ओर से सिलीगुड़ी के फुलेश्वरी बाजार में अनजान लोगों को जागरूक करने के साथ ही व्यापारियों के पास से भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल का सामान जब्त किया।
इस दिन व्यापारियों ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित है, लेकिन कई प्लास्टिक बैग ऐसे हैं जो कपड़े के बैग की तरह दिखते हैं और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मिली शील सिन्हा ने कहा कि लोगों को जागरूक किया गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए कितना हानिकारक है, लेकिन कुछ लोगों को अभी भी इसकी जानकारी नहीं है, उन्होंने व्यवसायियों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का अनुरोध किया। इसके अलावा इस मौके पर नगर निगम के अध्यक्ष व वार्ड नंबर 24 के पार्षद प्रतुल चक्रवर्ती व वार्ड नंबर 23 के पार्षद लक्ष्मी पाल सहित ग्रेटर रिटेल ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव बिप्लब रॉय मोहरी समेत बोरो कमेटी के अन्य सदस्य इस अभियान में उपस्थित थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.