Home » लेटेस्ट » सिलीगुड़ी में डेंगू को लेकर राजनीतिक गरमाई, विपक्षी नेता अमित जैन ने निगम पर लगाया उदासीनता का आरोप

सिलीगुड़ी में डेंगू को लेकर राजनीतिक गरमाई, विपक्षी नेता अमित जैन ने निगम पर लगाया उदासीनता का आरोप

  सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शहर में डेंगू के बढ़ते खतरे को लेकर अब सियासी बहस शुरू हो गई है। शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के विपक्षी नेता अमित जैन ने शहर में डेंगू के बढ़ते खतरे से निपटने में सिलीगुड़ी नगर. . .

 

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शहर में डेंगू के बढ़ते खतरे को लेकर अब सियासी बहस शुरू हो गई है। शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के विपक्षी नेता अमित जैन ने शहर में डेंगू के बढ़ते खतरे से निपटने में सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर असंतोष जताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की।
एक संवाददाता सम्मलेन में उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम की उदासीनता और सतर्कता की कमी के कारण शहर में डेंगू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने नगर निगम से डेंगू के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए तत्काल कारगर कदम उठाने की मांग की। दूसरी ओर नगर निगम बोर्ड के सदस्य ने कहा शहर के जिन वार्डों में डेंगू का ममले बढ़ रहे थे इसके लिए स्थानीय पार्षदों की अदूरदर्शिता और निष्क्रियता जिम्मेदार है। उन्होंने कहा इलाके के पार्षदों के उदासीनता के कारण ही संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप बढ़ा है।

Web Stories
 
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स तुलसी से जुड़ी ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज किचन में ये चीजें रखने से घर में हो सकता है दरिद्रता का वास शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी