Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी में प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ दो लोग गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ दो लोग गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शक्तिनगर थाना क्षेत्र के सेवक रोड इलाके से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है सोमवार की रात सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन के भक्तिनगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शक्तिनगर थाना क्षेत्र के सेवक रोड इलाके से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है सोमवार की रात सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन के भक्तिनगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर दो युवकों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान कालिम्पोंग निवासी क्रिजेन छेत्री और सिलीगुड़ी सालूगाड़ा के निवासी निर्मल शर्मा के रूप में हुई है। इन मादक पदार्थो को बेचने के मकसद से सिलीगुड़ी लाया गया था। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन भक्तिनगर पुलिस ने इन्हें बेचने से पहले ही आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार दोनों युवकों को आज जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।

Web Stories
 
भूमिका चावला समेत इंडस्ट्री में नहीं चला इन स्टार्स का जादू स्ट्रेस चुटकियों में हो जाएगा दूर, अपनाएं ये टिप्स इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अरहर की दाल भीगे हुए चने खाने से क्या होता है? ज्यादा अंडे खाने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान