Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी में फिर से 6 बच्चों समेत कुल 13 रोहिंग्या गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। एक बार फिर से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन की जीआरपी ने छह बच्चों समेत कुल 13 रोहिंग्याओं को एनजेपी स्टेशनसे गिरफ्तार किया है। जीआरपी सूत्रों के मुताबिक वे लोग जम्मू और दिल्ली से दो हिस्सों में बंटकर एनजेपी स्टेशन पहुंचे थे। वे शुक्रवार की रात को स्टेशन से असम ट्रेन पकड़ने का इंतजार कर रहे थे, तभी जीआरपी अधिकारियों को उन पर शक हुआ। शक होने पर पूछताछ शुरू कर दी गयी, लेकिन सही उत्तर नहीं देने और कोई कागजात नहीं दिखा पाने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इनको फॉरेनर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि उनलोगों ने त्रिपुरा के रास्ते असम से बांग्लादेश के रोहिंग्या शिविर में जाने की योजना बनाई थी । हालांकि, यह बताया गया है कि 13 लोगों के समूह में 4-6 वर्ष की आयु के छह बच्चे हैं। इसमें दो महिलाएं और पांच पुरुष हैं| उन्हें शनिवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस रिमांड पर रखा जाएगा और पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि उत्तर बंगाल रोहिंग्या का गढ़ बनता जा रहा है , क्योंकि 17 मार्च को भी 6 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया था। इसके पहले भी कई बार गिरफ्तार की गिरफ्तारी हो चुकी है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.