ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी के युवक का महानंदा नदी से मिला शव, मचा हड़कंप, मारपीट कर उसे नदी में फेंकने का लोगों ने जताया शक

सिलीगुड़ी के युवक का महानंदा नदी से मिला शव, मचा हड़कंप, मारपीट कर उसे नदी में फेंकने का लोगों ने जताया शक

सिलीगुड़ी। माटीगाड़ा के तुलसी नगर इलाके के पास महानंदा नदी से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में हलचल मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है. प्राथमिक तौर पर पुलिस ने मान रही है कि युवक. . .

सिलीगुड़ी। माटीगाड़ा के तुलसी नगर इलाके के पास महानंदा नदी से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में हलचल मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्राथमिक तौर पर पुलिस ने मान रही है कि युवक पानी में डूबने से मौत हुई होगी. हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक की हत्या की गयी है.
शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने तुलसी नगर क्षेत्र से सटे इलाके में महानंदा के पानी में एक युवक के शव को देखा. तुरंत माटीगाड़ा थाने को सूचना दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू हो गई है.
पुलिस ने बताया कि मृत युवक का नाम अनिल सहनी है. वह सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 1 का रहने वाला था. स्थानीय लोगों को आशंका है कि किसी ने उसके साथ मारपीट कर उसे नदी में फेंक दिया होगा. उनके मुताबिक, इलाके में बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इससे पहले उस इलाके से कई शव बरामद किये गये थे. घटना से इलाके में दहशत बढ़ती जा रही है.

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम