Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » हत्या या आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला किशोर व किशोरी का शव, इलाके में हड़कंप

हत्या या आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला किशोर व किशोरी का शव, इलाके में हड़कंप

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र के हप्तिया गच ग्राम पंचायत के जीरोपानी क्षेत्र में एक किशोर व किशोरी का शव पेड़ से लटके मिले। एक खेत में स्थित पेड़ पर दो लोगों के शवों को लटकता. . .

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र के हप्तिया गच ग्राम पंचायत के जीरोपानी क्षेत्र में एक किशोर व किशोरी का शव पेड़ से लटके मिले। एक खेत में स्थित पेड़ पर दो लोगों के शवों को लटकता देख इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना घटित हुई है, हालाँकि हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं, क्योंकि अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है। मृतकों की पहचान सर्जन मुर्मू (17) और जबा हजदा (16) के रूप में हुई है। ये दोनों जीरोपानी इलाके के रहने वाले थे।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार किशोरी बुधवार रात घर से भाग गई। घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। आज सुबह एक स्थानीय निवासी ने दो लोगों के शवों को पेड़ से लटके देखा। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। साथ ही सूचना मिलते ही ही चोपड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पड़े से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह आत्मा हत्या है या किसी ने इनकी हत्या कर पेड़ पर टांग दिया है, पुलिस सभी एंगल से जाँच कर रही है।

Trending Now

हत्या या आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला किशोर व किशोरी का शव, इलाके में हड़कंप में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़