Home » खेल » हार्दिक पंड्या के खिलाफ दर्ज हुआ राष्‍ट्रीय ध्‍वज के अपमान का केस, पीठ पर फ्लैग बांध गर्लफ्रेंड संग लेटे हुए आए थे नजर

हार्दिक पंड्या के खिलाफ दर्ज हुआ राष्‍ट्रीय ध्‍वज के अपमान का केस, पीठ पर फ्लैग बांध गर्लफ्रेंड संग लेटे हुए आए थे नजर

डेस्क। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम जमकर जश्‍न मनाया था। कोई खिलाड़ी परिजनों के साथ फोटो खिंचा रहा था तो मस्‍ती में डांस कर रहा था। टीम इंडिया के स्‍टार. . .

डेस्क। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम जमकर जश्‍न मनाया था। कोई खिलाड़ी परिजनों के साथ फोटो खिंचा रहा था तो मस्‍ती में डांस कर रहा था। टीम इंडिया के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जमकर जश्‍न मनाया था, लेकिन वह जश्‍न में इतने खो गए कि राष्‍ट्रीय ध्‍वज को पीठ पर बांध अपनी गर्लफ्रेंड संग स्‍टेज पर ही लेट गए। इस मामले पुणे के एक एडवोकेट ने पंड्या के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

नेशनल फ्लैग पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे पंड्या

एडवोकेट वाजिद खान का कहना है कि आपने टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल देखा होगा। हार्दिक पंड्या जीत के जश्न में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे। उनकी पीठ पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज बंधा हुआ था। उन्‍हें 1971 राष्‍ट्रीय ध्‍वज एक्ट के सेक्शन 2 के मुताबिक हमें इसकी इज्जत रखनी चाहिए थी। लेकिन, पंड्या अपनी जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि वह नेशनल फ्लैग पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे।

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

उन्‍होंने कहा कि यह नेशनल फ्लैग का अपमान है। मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया तो मुझसे कहा गया कि ये घटना अहमदाबाद में हुई है, यहां नहीं। इस पर मैंने उनसे कहा कि राष्‍ट्रीय ध्‍वज पूरे देश का सिंबल है और हम शिवाजी नगर पुलिस से केस दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने मेरी शिकायत स्‍वीकार करते हुए मुझे उसकी एक कॉपी भी दी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम