Home » क्राइम » 10वीं की छात्रा से हैवानियत : 5 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर कुएं में जिंदा फेंका; मां के सामने ही तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

10वीं की छात्रा से हैवानियत : 5 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर कुएं में जिंदा फेंका; मां के सामने ही तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

सारण। बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में, उसी गांव के पांच दरिंदों ने 15 साल की एक नाबालिग छात्रा का गैंगरेप किया और उसके बाद उसे जिंदा कुएं में फेंक दिया। करीब आधे घंटे तक अपनी जान. . .

सारण। बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में, उसी गांव के पांच दरिंदों ने 15 साल की एक नाबालिग छात्रा का गैंगरेप किया और उसके बाद उसे जिंदा कुएं में फेंक दिया। करीब आधे घंटे तक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करने के बाद, उस मासूम बच्ची ने कुएं के अंदर ही, अपनी मां की आंखों के सामने दम तोड़ दिया।

घात लगाकर बैठे थे आरोपी

यह घटना बुधवार देर शाम की है। मृत छात्रा घर पर खाना बनाने के लिए लकड़ियां लेने पास में ही बनी अपनी पुरानी झोपड़ी में गई थी। लेकीन उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि गांव के पांच युवक पहले से ही वहां घात लगाकर बैठे हैं। जैसे ही वह वहां पहुंची, आरोपियों ने उसे दबोच लिया, एक सुनसान घर के बाथरूम में घसीटकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

छात्रा की चीखें सुनकर दौड़े परिजन

छात्रा की चीखें सुनकर, उसकी मां और बड़ी बहन सहित आसपास के लोग घबराकर घटनास्थल की ओर दौड़ें। परिजनों को आता देख हैवानों के दिल में जरा भी दया नहीं आई। मां के मौके पर पहुंचने से पहले ही, आरोपियों ने लड़की को उसके पैरों से घसीटते हुए 10 मीटर दूर बने एक कुएं तक पहुंचाया। फिर दरिंदों ने छात्रा को गहरे कुएं में धकेल दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले।

कुएं में 30 मिनट तक मौत से लड़ती रही छात्रा

चीखना-चिल्लाना सुन कर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और लड़की को बचाने कि कोशिश करने लगे। लेकिन, कुआं काफी गहरा था। जब तक गांव वाले रस्सी और हुक लगी एक छड़ी की मदद से उसे बाहर निकाल पाए, तब तक वह अपनी आखिरी सांस ले चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, मासूम बच्ची पानी के अंदर करीब आधे घंटे तक संघर्ष करती रही और दर्द से कराहती रही थी। छात्रा के के पिता दूसरे राज्य में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते हैं, घटना के समय घर पर केवल महिलाएं ही मौजूद थीं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम