Home » देश » 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा, हेल्थ, फूड सेफ्टी और शिपबिल्डिंग, जाने भारत-रूस के बीच किन-किन समझौतों पर लगी मुहर?

30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा, हेल्थ, फूड सेफ्टी और शिपबिल्डिंग, जाने भारत-रूस के बीच किन-किन समझौतों पर लगी मुहर?

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। आज उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों दिग्गजों के बीच हुई इस बैठक के बाद PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर. . .

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। आज उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों दिग्गजों के बीच हुई इस बैठक के बाद PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली में जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट दिया।
इस स्टेटमेंट से पहले भारत, रूस ने हेल्थ, फ़ूड सेफ़्टी सेक्टर में सहयोग के लिए एग्रीमेंट किए। जानकारी के अनुसार, PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत के बाद भारत, रूस ने पोर्ट और शिपिंग सेक्टर में सहयोग के लिए MoU पर साइन किए। वहीं, भारत, रूस ने अपनी इकॉनमी के स्ट्रेटेजिक एरिया में सहयोग बढ़ाने का प्लान पक्का किया।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

संयुक्त बयान के बाद पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब हमारे द्विपक्षीय रिश्ते कई ऐतिहासिक पड़ावों से गुजर रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारत-रूस की दोस्ती पिछले आठ दशकों से पोल स्टार की तरह पक्की रही है।
पीएम ने कहा कि भारत-रूस के रिश्ते आपसी सम्मान और गहरे भरोसे पर टिके हैं। दोनों देशों के ये रिश्ते हमेशा समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। हमने भारत-रूस के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए सहयोग के सभी क्षेत्र पर चर्चा की।

मिनरल्स को लेकर भी दोनों देशों में बनी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम 2030 तक भारत-रूस आर्थिक सहयोग प्रोग्राम पर सहमत हुए। राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के बाद PM मोदी ने कहा कि भारत ने शुरू से ही यूक्रेन मुद्दे पर शांति की वकालत की है। उन्होंने आगे कहा कि पूरी दुनिया में सुरक्षित और अलग-अलग तरह की सप्लाई चेन पक्का करने के लिए जरूरी मिनरल्स में भारत, रूस का सहयोग बहुत जरूरी है।
वहीं, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और रूस यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ FTA को जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत हमेशा यूक्रेन में शांति लाने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार रहा है और भविष्य में भी ऐसा ही रहेगा। हम यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण और पक्के समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं।

पीएम मोदी का शांति संदेश

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान पीएम मोद ने एक बार फिर से शांति का अपना संदेश दिया। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में पुतिन के साथ अपनी वार्ता के शुरुआत में कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है, बल्कि शांति के साथ खड़ा है।
वहीं, संयुक्त स्टेटमेंट में पीएम मोदी ने भारत-रूस रिश्तों को गहरा करने में पुतिन की विजनरी लीडरशिप की तारीफ की और कहा कि ग्लोबल चैलेंज के बावजूद, दोस्ती पक्की बनी हुई है। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि दोनों देशों ने 2030 तक एक ‘इकोनॉमिक कोऑपरेशन प्रोग्राम’ के बारे में बात की है और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ एक FTA को जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

भारत की मेहमाननवाजी की पुतिन ने की तारीफ

वहीं, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मैं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी तथा हमारे सभी भारतीय साथियों को रूसी प्रतिनिधि मंडल के गर्मजोशी के स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद देता हूं। में कल रात के डिनर के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद भी करता हूं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Web Stories
 
“दिल्ली में मोदी–पुतिन मुलाकात भारत–रूस रिश्तों में नई ऊर्जा” सफला एकादशी की रात में ये उपाय करने से खुल जाएगी किस्मत पेट फूलने की समस्या से राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स नाक में बादाम के तेल की बूंदें डालने से क्या होता है? इन लोगों को नहीं खानी चाहिए हरी पत्तेदार सब्जियां