Home » मनोरंजन » 66 की उम्र में क्या प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता ? एक्ट्रेस ने सबको बता दिया सच, कहा- मुझे बस यही चाहिए था

66 की उम्र में क्या प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता ? एक्ट्रेस ने सबको बता दिया सच, कहा- मुझे बस यही चाहिए था

डेस्क। नीना गुप्ता पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से चर्चा में रही हैं। हाल ही में 66 साल की उम्र में नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी की खबरें खूब उड़ी। ये पूरा मामला रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन पार्टी से जुड़ा है।. . .

डेस्क। नीना गुप्ता पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से चर्चा में रही हैं। हाल ही में 66 साल की उम्र में नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी की खबरें खूब उड़ी। ये पूरा मामला रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन पार्टी से जुड़ा है। आखिरकार इस पर एक्ट्रेस ने खुद अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि यहां रियल लाइफ में ‘बधाई हो’ वाला सीन नहीं है।
हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रिसेप्शन पार्टी में तमाम सितारों के बीच नीना गुप्ता भी पहुंची थीं। यहीं से एक्ट्रेस को लेकर ये अफवाहें उड़ने लगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा अपनी प्रेग्नेंसी की चर्चा पर बातें करते हुए ये भी बताया कि आखिर लोगों को ऐसा क्यों लगा है। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में इस पर बातें करते हुए कहा कहा, ‘मुझे बस यही चाहिए था, एक रियल लाइफ वाली बधाई हो।’

नीना गुप्ता ने कहा- बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है

‘बॉलीवुड हंगामा’ से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।’ उन्होंने इन अफवाहों के उड़ने के पीछे की वजह बताते हुए कहा, ‘सच तो यह है कि साड़ी का मटीरियल थोड़ा मोटा था और इसी वजह से मैं इवेंट में थोड़ी मोटी लग रही थी।’

‘ये सारी अटकलें मुझे बहुत अच्छी लग रही’

उन्होंने अपनी बातों को समझाते हुए कहा, ‘लेकिन मुझे यह कहना होगा कि इस उम्र में मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही ये सारी अटकलें मुझे बहुत अच्छी लग रही हैं। इससे पता चलता है कि हम एक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि उनकी इस प्रेग्नेंसी की खबरों को सुनकर उन्हें हंसी आ रही है और ये अटकलें बदलते समाज के नजरिए को दिखाती हैं।’

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के रिसेप्शन में पहुंची थीं नीना

हाल ही में हैदराबाद में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के रिसेप्शन में पहुंचीं नीना ने पपाराजी के लिए पोज दिए। वीडियो में उनके साथ उनके हसबैंड विवेक मेहरा भी दिख रहे हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने ये बात करनी शुरू कर दी कि वायरल होने के तुरंत बाद, कुछ लोगों ने ये दावा किया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट दिख रही हैं।

पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में

नीना गुप्ता उन महिलाओं में से हैं जिन्होंने जिंदगी को जीने के लिए मुश्किल और अपरंपरागत फैसले लिए हैं। बता दें कि साल 1980 के दशक में, नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में रहीं। नीना प्रेग्नेंट हुईं और उन्होंने बिना शादी के भी इस बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। ये ऐसा फैसला था जिसकी वजह से उनकी जिंदगी में काफी मश्किलें भी आईं लेकिन वो अपने इस फैसले पर कायम रहीं। बेटी का नाम मसाबा रखा, जो आज एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं। अब नीना गुप्ता नानी भी बन चुकी हैं। मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा को 11 अक्टूबर 2024 को एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने मतारा रखा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम