Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

70 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, 170,000 रुपये भी जप्त

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलिगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने 70  लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया . पुलिस सुत्रों के अनुसार ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर शनिवार देर रात अभियान चलाकर माटीगाड़ा थाने के सुटकी हाट इलाके से तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसका नाम मो इम्ताजुल उर्फ़ नंदू बाउ है। उसके पास से 260 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया जिसका  बाजार मूल्य 70  लाख रुपये बताई बताया जा रहा है। इसके साथ ही आरोपी के पास से 170,000 रुपये भी जप्त किये गए। रविवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.