Home » खेल » BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना : विश्व विजेता खिलाडियों पर हुई पैसों की बारिश, मिलेंगे 131 करोड़ रुपये

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना : विश्व विजेता खिलाडियों पर हुई पैसों की बारिश, मिलेंगे 131 करोड़ रुपये

डेस्क। टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने खजाना खोल दिया है। 8 मार्च को ही भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब ​अपने नाम किया था। भारतीय टीम को. . .

डेस्क। टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने खजाना खोल दिया है। 8 मार्च को ही भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब ​अपने नाम किया था। भारतीय टीम को आईसीसी की ओर से जो प्राइज मनी दी जानी थी, वो तो मिली ही है, अब बीसीसीआई ने भी खजाना खोल दिया है। बीसीसीआई ने 10 मार्च को बताया कि विश्व विजेता टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह पैसे आईसीसी की तरफ से मिलने वाली प्राइज मनी से अलग है। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 8 मार्च को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था. वह अभी तक तीन बार यह खिताब जीत चुकी है जो सर्वाधिक है।

टीम इंडिया के​ लिए बीसीसीआई ने किया 131 करोड़ रुपये का ऐलान

अब से कुछ ही देर पहले बीसीसीआई सचिव की ओर से इस बारे में ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार अभियान के बाद उनके लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

देवाजीत सैकिया ने क्या कहा

देवाजीत सैकिया ये भी लिखा है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने न केवल सफलतापूर्वक अपने खिताब को बचाने का काम किया, बल्कि ICC पुरुष T20 विश्व कप को रिटेन (बरकरार रखने) वाली इतिहास की पहली टीम भी बन गई है। इस जीत के साथ, भारत तीन बार ICC पुरुष T20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है, जिससे इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों के रूप में उनका स्थान और मजबूत हो गया है।
सैकिया ने ये भी कहा है कि बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में निरंतर सफलता की कामना करता है।

न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर भारत ने जीता खिताब

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पूरे टी20 विश्व कप 2026 में एक ही मैच हारा और बाकी मैच जीतते चली गई। फाइनल में भारतीय टीम ने 250 से भी अधिक का स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड को 96 रन हराने में कामयाबी हासिल की है। टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने के दो दिन बाद बीसीसीआई ने इनाम की राशि की घोषणा की।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम