Home » मनोरंजन » Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, डर और हंसी का डबल डोज देगी फिल्म

Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, डर और हंसी का डबल डोज देगी फिल्म

डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित सितारे अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म का 12 मार्च यानी गुरुवार को टीजर रिलीज कर दिया गया है।. . .

डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित सितारे अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म का 12 मार्च यानी गुरुवार को टीजर रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के टीजर में फैंस को डर और हंसी का डबल डोज मिल रहा है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ में ना सिर्फ अक्षय कुमार बल्कि सिनेमा से जुड़े कई दिग्गज सितारे नजर आ रहे हैं जो अपने मनोरंजन स्तर को दोगुना करने का काम करने वाले हैं।

फिल्म ‘भूत बंगला’ के टीजर को किया जा रहा पसंद

फिल्म ‘भूत बंगला’ के टीजर रिलीज होते ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक बार फिर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी कमाल करने वाली है. फिल्म के टीजर में डरावने माहौल के साथ ही हंसी का पिटारा भी खुलाता है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले स्टार्स की झलक टीजर में देखने मिलती है। फिल्म के टीजर की शुरुआत एक बंगले के साथ होती है और इसके बाद एक-एक करके स्टार्स हंसाते हुए और खौफ में नजर आते हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसको लेकर एक्टर के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे ये सितारे

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे।अक्षय कुमार के साथ शोभा कपूर और एकता कपूर फिल्म ‘भूत बंगला’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने पहले कई फिल्मों में काम किया है और उनकी मूवीज को पसंद किया गया है। बताते चलें कि राजपाल यादव की जेल से बाहर आने के बाद ये पहली फिल्म होगी। वहीं, असरानी का बीते साल 2025 में दिवाली पर निधन हो गया था और अब उनकी ये फिल्म रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार फिल्म ‘भूत बंगला’ के अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे हैं। अक्षय कुमार पिछली बार साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में काम करते दिखाई दिए थे। ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम