डेस्क। आज साल का पहला चंद्र ग्रहण प्रच्छाया से पहला स्पर्श दोपहर 3.20 बजे होते ही प्रारंभ हो गया।इस चंद्र ग्रहण का समापन 6:47 बजे है। लेकिन शाम 7:53 बजे चंद्र ग्रहण का पूर्णतया समापन हो जाएगा क्योंकि उस समय उपच्छाया से अंतिम स्पर्श होगा। उपच्छाया से पहला स्पर्श दोपहर 2:16 पर हुआ। आज का चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा को सिंह राशि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग में लगा है। यह चंद्र ग्रहण 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा। दिल्ली, मुंबई, पटना, रांची समेत कई शहरों में चंद्र ग्रहण के समय आसमान में ब्लड मून का अद्भुत नजारा दिखेगा।
आंशिक चंद्र ग्रहण का समय 03:20 पी एम से शाम 06:47 पी एम तक है, वहीं पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय 4:34 बजे से लेकर शाम 5:33 बजे तक है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इस वजह से आज के चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ होकर ग्रहण के मोक्ष यानि समापन पर खत्म होता है। सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ काम नहीं करते हैं, इसमें मंदिर के कपाट तक बंद कर देते हैं। आज का चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा।
पौराणिक कथाओं के अनुसार चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण राहु और केतु की वजह से लगता है क्योंकि ये दोनों ग्रह सूर्य और चंद्रमा का ग्रास करने के लिए जाते हैं, इसकी कथा समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी है।आज के चंद्र ग्रहण के प्रारंभ, समापन समय, भारत में कहां दिखाई देगा, सूतक काल नियम, क्या करें, क्या न करें, राशियों पर प्रभाव, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत आपके शहर में कब दिखेगा ब्लड मून?
ग्रहण खत्म होने पर कैसे करें शुद्धिकरण? जानें ये 4 आसान उपाय
ज्योतिशास्त्रों ने सभी लोगों को सूतक के दौरान ज्यादा कुछ न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “मैं सभी से कहना चाहूंगा कि आप सभी लोग सूतक के बाद ही कुछ खाएं। इस दौरान भगवान का नाम जप, कीर्तन या मंत्र जाप कर सकते हैं। बुजुर्गों या दवा लेने वालों को कुशा डालकर ही दवा दें. ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें और शुद्धिकरण करें।
शुद्धिकरण के लिए आप गंगाजल का उपयोग करें
यदि आपके पास गंगाजल नहीं है तो साफ पानी में तुलसी के पत्ते डालकर उसका छिड़काव कर दें। ग्रहण बाद घर के शुद्धिकरण के लिए आप नमक के पानी का भी उपाय कर सकते हैं। बाल्टी के पानी में नमक डालें और उससे घर में पोछा लगाएं. इससे नकारात्मकता दूर होती है।
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें तारीख
आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा है, लेकिन दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त दिन शुक्रवार को होगा। उस दिन श्रावण पूर्णिमा है. श्रावण पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण के समय में रक्षाबंधन मनाया जाएगा। यह चंद्र ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद करें चंद्र देव के मंत्रों का जाप
चंद्र ग्रहण शाम को 6:47 बजे खत्म हो रहा है. स्नान के बाद पूजा करें और उस समय चंद्र देव के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। चंद्र देव के मंत्र का जाप करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा, चंद्र दोष मिटेगा।
चंद्र देव के मंत्र
@ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः
@ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः
@ॐ अमृतंग अन्गाये विधमहे कलारुपाय धीमहि तन्नो सोम प्रचोदयात।
@ॐ सों सोमाय नमः
@ॐ चंद्राय नमः
@बीज मंत्र: ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः